खबरेंदेवरिया

हज के लिए 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन : देवरिया में इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

Deoria News : हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने इस साल हज पर जाने के इच्छुक लोगों के ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 मार्च तक निर्धारित की है। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं, जिसे आवेदक आवेदन करने से पूर्व पढ़ सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि सचिव/ कार्यपालक अधिकारी, उप्र राज्य हज समिति लखनऊ ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त जिलो में ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलीटेशन सेन्टर स्थापित किये जाने के निर्देश दिये हैं। इसमें गत वर्ष उप्र शासन से जिलों में हज आवेदन से सम्बन्धित कार्यों को जिला स्तर पर ही सम्पादित कराये जाने के लिए शासन से अनुदानित मदरसों पर हज ई-सुविधा / हज फैसिलीटेशन केन्द्र खोल गये थे, जहां पर जिले से इच्छुक आवेदन करने वाले यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन करने एवं उनके प्रपत्रों को अपलोड कराये जाने की व्यवस्था की गयी थी।

इसके क्रम में जिले स्तर पर अनुदानित –

-मदरसा इस्लामिया महुआरी पथरदेवा

-मदरसा गौसिया अनवारूल उलूम मलसी खास पथरदेवा

-मदरसा शेख साहबजादा दारूल उलूम नरायनपुर बन्जरिया

-मदरसा अरबिया अन्जुमन इस्लामिया कस्बा मदनपुर

-मदरसा मकतब जामिया इस्लामिया कादरिया दारूल उलूम हतवा नकहनी, भटनी

-मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदिया रामनगर, लार

-मदरसा अरबिया रजाउल इस्लाम, तेलियां कलांपर ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलिटेशन सेन्टर स्थापित किये जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्हें निर्देशित किया गया है कि उप्र राज्य हज समिति लखनऊ के पत्र में दिये गये दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए अपने मदरसे पर हज ई सुविधा केन्द्र / हज फैसिलिटेशन सेन्टर स्थापित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा इच्छुक आवेदन करने वाले यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन करने एवं उनके प्रपत्रों को अपलोड कराए जाने की व्यवस्था करें।

ई सुविधा सेन्टर केंद्र/ हज फैसिलीटेशन सेंटर स्थापित करते हुए उसकी सूचना कार्यालय में फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी असुविधा / कठिनाई में प्रदेश स्तर पर उप्र राज्य हज समिति लखनऊ के सीयूजी नंबर 7310103543 एवं विकास भवन में स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, देवरिया से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

महाराजा अग्रसेन जयंती : देवरिया में विशाल शोभायात्रा में उमड़े लोग, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान, बच्चों को मिला जादू का इनाम

Shweta Sharma

किसानों के साथ खड़ी यूपी सरकार, नहीं होने देंगे किसी का नुकसान : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

युवा उद्यमियों को इनवेस्टर्स भी उपलब्ध करा रहा यूपी आईटी विभाग : जिला स्तर पर मिल रहा बड़ा लाभ

Swapnil Yadav

दु:खद : देवरिया में दोस्त को बचाने छोटी गंडक नदी में कूदा किशोर लापता, 2 को बचाया गया

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : गौरीबाजार में आधा दर्जन अफसरों को नोटिस, एक को प्रतिकूल चरित्र प्रविष्टि जारी, जानें वजह

Rajeev Singh

एटीएस ने रोहिंग्या ऑपरेशन चला 74 को दबोचा : योगी सरकार के शिकंजे का दिखा असर

Rajeev Singh
error: Content is protected !!