खबरेंदेवरिया

Deoria News : किसान दिवस में कृषकों ने उठाया खाद वितरण में अनियमितता का मुद्दा, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Deoria News : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित किसान दिवस आज 10:00 बजे से 12:00 बजे तक मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गाँधी सभागार विकास भवन, देवरिया में किया गया।

सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी, देवरिया ने गत माह आयोजित किसान दिवस की अनुपालन आख्या से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया कि अनुपालन आख्या में प्रथम शिकायत निवास राय का पिछले धान का पैसा अभी तक नहीं गया। जिस पर उप खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से बात हो गयी है। एक सप्ताह के अन्दर सुधार कराकर एनपीसीआई से लिंक कराकर पैसा भेज दिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि तत्काल खाता ठीक कराकर पैसा शीघ्र भेजवाएं।

प्रभारी उप कृषि निदेशक, देवरिया ने किसान भाइयों को बताया कि जनपद में जलागम विकास की योजना वर्ष 2021-22 से संचालित है। आगामी 5 वर्षों के लिए चयनित क्षेत्र में समग्र विकास के लिए ग्रामीण स्तर पर विभिन्न समूहों, यूजर ग्रुप एवं एफपीओ के माध्यम से प्राकृतिक संशाधनो के संरक्षण के साथ-साथ विभिन्न आजिविका सम्वर्धन के कार्य कराये जाने के लिए प्रस्तावित है। इस योजना में किसान मजदूर भूमिहीन एवं उद्यमी सहित सभी स्टेक होल्डर्स के उत्थान के लिए कार्य किया जायेगा। परियोजना क्रियान्वयन में सभी रेखीय विभाग जैसे उद्यान, पशुपालन, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना एवं मत्स्य विभाग सहित कृषि की सभी योजनाओं का कन्वर्जेश कराया जायेगा।

कौशलेश नाथ मिश्रा ने बताया कि ग्राम परसिया मिश्र में उर्वरक गोदाम पर कार्यरत कर्मी द्वारा खाद वितरण ठीक ढंग से नहीं किया जाता है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरकों की कमी नहीं है और सभी समितियों को नियामानुसार खाद वितरण करने के निर्देश दिये गये हैं। यदि किसी उर्वरक वितरण केन्द्र के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होती है, तो कार्रवाई की जायेगी।

किसान दिवस की बैठक में अतुल मिश्रा निवासी परसिया मिश्र ने जनपद के सभी किसानों के बैंक खाते को एनपीसीआई से लिंक करने के लिए सभी बैंकों को पत्र प्रेषित करने के लिए कहा। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने बताया कि इसके लिए सभी बैंकों को 01 फरवरी, 2023 को पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, देवरिया ने किसान दिवस की बैठक में विभागीय योजनाओ की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में इस समय मुर्गी पालन, बकरी पालन की योजना संचालित है। जिसमें 100 से 500 बकरी पालन करने की योजना है, जिसके तहत 50 प्रतिशत अनुदान देय है।

बैठक में डॉ रजनीश श्रीवास्तव प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र मल्हना ने बताया कि शीघ्र ही मूंग प्रदर्शन के बीज आने वाला है, जिसे कृषकों को वितरण कराया जायेगा। साथ ही साथ किसान भाइयों को बताया कि इस समय 18 वर्ष से 35 वर्ष तक की उम्र वाले किसान भाइयों को उन्नत खेती करने की तकनीकी का प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। इच्छुक किसान भाई कृषि विज्ञान केन्द्र, मल्हना में सम्पर्क करें।

बैठक में मारकण्डेय सिंह, किसान ने बताया कि देवरिया रजवाहा से बभनी करौता के बीच नहर की सफाई नहीं कराया गया है तथा नहर में बड़ी-बड़ी घास हो गई है, जिससे नहरों में पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। नहरों की सफाई कराई जाए। साथ ही कहा कि सोनूघाट से बरहज रोड पर बरसात में काफी जलभराव हो जाता है जिसे ट्रेंच बनाकर स्थाई समाधान कराया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी कृषकों से कहा कि जितनी शिकायतें-सुझाव प्राप्त हुए हैं, उसका अनुपालन कराया जायेगा और इसके अलावा भी किसान भाई कभी भी हमारे मोबाइल अथवा व्हाट्सएप्प के माध्यम से अवगत कराएं। उस पर त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कृषकों की उठाई गई समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जाए।

किसान दिवस की बैठक में डॉ घनश्याम वर्मा, प्रभारी उप कृषि निदेशक / भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, प्रभारी जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य दुर्गेश गर्ग, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई बीसी गौतम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी डॉ रजनीश श्रीवास्तव, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र मल्हना संजय सिंह, सहायक अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सलेमपुर अरुणेश कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक मु0 मुजम्मिल, जिला कृषि अधिकारी देवरिया रतन शंकर ओझा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ अशोक कुमार त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि विभागों के अधिकारी गण एवं राघवेन्द्र प्रताप शाही, भाकियू राणा प्रताप सिंह, भाकियू कौशलेश नाथ मिश्रा, फूलचन्द निषाद, अतुल मिश्रा, मारकण्डेय सिंह व अन्य कृषक गण किसान दिवस में उपस्थित थे।

Related posts

पिपरा चंद्रभान गौशाला की बीमारू हालत पर भड़के डीएम : पंचायत सचिव सस्पेंड, पशु चिकित्सा अधिकारी भी लपेटे में

Rajeev Singh

Russia Ukraine War : मारियुपोल पर रूस के कब्जे से शांति प्रयासों को लगा झटका, यूक्रेन ने कहा – यह रेड लाइन साबित होगा

Sunil Kumar Rai

विकास कार्यों में रूचि नहीं ले रहे अफसर : सीडीओ ने आधा दर्जन अधिकारियों को दिया नोटिस, इन विभागों में ज्यादा लापरवाही

Rajeev Singh

गौ संरक्षण के लिए देवरिया में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट स्थापित : जानें सभी अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर

Sunil Kumar Rai

हर घर तिरंगा अभियान : देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से सिखाएगा देशभक्ति, हर विधानसभा के लिए तय हुआ स्थान, देखें

Abhishek Kumar Rai

भाजपा से नाराज हो गए नंद गोपाल गुप्ता नंदी ! जानें क्यों चर्चा में आया बंगला नंबर-6

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!