खबरेंदेवरिया

व्हॉट्सअप से पकड़ा गया प्रधानाचार्य का झूठ : डीएम ने वेतन रोका, पढ़ें देवरिया के मठिया तिवारी स्कूल का हाल

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के मठिया तिवारी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के अवकाश संबन्धी प्रपत्र संदिग्ध मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और दोनों के वेतन को अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी शनिवार अपराह्न औचक निरीक्षण करने मठिया तिवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। डीएम ने सर्वप्रथम अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें उन्होंने पाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपू सिंह मेडिकल अवकाश पर हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद शिक्षा मित्र मीना देवी से एक दिन के मेडिकल अवकाश स्वीकृत होने के अभिलेख मांगे, जिस पर उन्होंने व्हाट्सएप पर प्रभारी प्रधानाध्यापक के भेजे गए पत्र को दिखाया।

लेकिन जिलाधिकारी की निगाह उसी व्हाट्सएप मैसेज में ऊपर लिखे उनके एक अन्य सन्देश पर गई, जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक ने शनिवार को किसी संभावित औचक निरीक्षण की दशा में इनकम टैक्स संबन्धी कार्य का बहाना बताने का निर्देश शिक्षामित्र को दिया गया था।

सहायक अध्यापक शालिनी सिंह भी अनुपस्थित मिलीं। उपस्थिति पंजिका में उनका चाइल्ड केयर लीव दर्ज किया गया था। ग्राम प्रधान सहित दर्जन भर ग्रामीणों ने बताया कि शालिनी सिंह अयोध्या में रहती हैं और कुछ दिन पूर्व एक दिन के लिए आई थी और उन्होंने कई दिनों का हस्ताक्षर एक साथ किया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया और उनकी उपस्थिति की सत्यता की जांच कराने के लिए आश्वस्त किया। डीएम जेपी सिंह ने पूरे प्रकरण पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी से कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के समय विद्यालय में पंजीकृत 57 विद्यार्थियों में से 23 ही उपस्थित थे। डीएम ने मिड-डे-मील व आंगनवाड़ी केंद्र के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

UP Election 2022 : चुनाव से पहले करोड़ों कैश और बहुमूल्य धातुएं बरामद, अवैध हथियार बनाने वाली 156 फैक्ट्री सीज, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : स्कूल चलो अभियान के जरिए 50 लाख बच्चों का हुआ नामांकन, इन योजनाओं से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में जल निकासी परियोजना में देरी पर सीएम योगी सख्त, मंडलायुक्त को दिया कार्रवाई का आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा : बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट, सरकार की तैयारी का दिखा असर

Rajeev Singh

धान बिक्री के लिए 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन : पूर्वी यूपी में पहली नवंबर से शुरू होगी खरीद

Rajeev Singh

Deoria news : भाजपा निकाय चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल मान कर मैदान में उतरेगी, विधान सभा प्रभारी ने बताई योजना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!