खबरेंदेवरिया

मार्च तक पूरा होगा गायघाट का काम : डीएम और एसपी ने लिया जायजा, दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria SP Sankalp Sharma) ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में राप्ती नदी के बायें किनारे पर स्थित गाय घाट तटबंध पर बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से पारगम्य स्पर, अर्टिकुलटिंग मैट्रेस व जियो बैग पीपी गैबियन कटान रोधी परियोजना का निरीक्षण किया।

मौके पर कार्य होता हुआ मिला। 12 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना में 280 मीटर आर्टिकुलटिंग मैट्रेस व जियो बैग लगाने का कार्य तथा 25 मीटर अपर स्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम कटानरोधी कार्य होना है। इसमें 155 मीटर ग्राउटिंग का कार्य हो चुका है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। परियोजना को प्रत्येक दशा में 31 मार्च तक पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी संवाद किया और क्षेत्र में बाढ़ के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसडीएम रुद्रपुर ध्रुवकुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड एनके जाडिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

50 फीसदी अनुदान पर ढैचा बीज मुहैया कराएगी योगी सरकार : जानें कैसे किसानों की किस्मत बदल रही हरी खाद

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : चुनाव ड्यूटी में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती सही, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला

Sunil Kumar Rai

UP : समाजवादी विजय यात्रा में बोले अखिलेश- जनता भाजपा का ‘झूठा खेल’ बिगाड़ देगी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के 23 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प : यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, योगी सरकार ने दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

Road Accident in Deoria : देवरिया में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : भाजपा देहात मंडल ने गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में लगाए पौधे, लोगों से की वृक्ष लगाने की अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!