खबरेंदेवरिया

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जनपद के कृषकों को उचित दर पर और समय से यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जनपद में रबी सीजन में माह फरवरी 2023 तक यूरिया उर्वरक का निर्धारित लक्ष्य 47800 एमटी के सापेक्ष 53222 एमटी की उपलब्धता है, जिसमें से 48569 एमटी यूरिया का वितरण कृषकों के मध्य कर दिया गया है।

जनपद में ‘इस सप्ताह यूरिया की 04 रैक क्रमशः इफको, आइपीएल कृभको एवं एनएफएल यूरिया उर्वरक की रैक प्राप्त हो चुकी है जिनसे जनपद को लगभग 5048 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हो गयी है। इफको एवं कृभको की रैक से प्राप्त यूरिया का प्रेषण सहकारी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर किया जा रहा है।

शुक्रवार को चम्बल की एक यूरिया उर्वरक की रैक जनपद को प्राप्त हो जाएगी, जिससे लगभग 1000 मीट्रिक टन यूरिया और प्राप्त हो जाएगा। जनपद के समस्त विकास खण्डों के सभी उर्वरक विक्रय केन्द्रों से उर्वरकों का वितरण समान रूप से कराया जा रहा है, जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। यूरिया की 45 किग्रा की बोरी का मूल्य 266.50 है।

कृषकों को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक प्राप्त हो तथा कालाबाजारी, ओवर रेटिंग, व टैगिंग इत्यादि न हो इसके लिए निजी व सहकारी क्षेत्र के प्रत्येक उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर कमर्चारियों की तैनाती कर सघन निगरानी रखी जा रही है। लगातार छापे की कार्रवाई भी की जा रही है। जनपद के किसान भाइयों से अपील है कि ये अपने निकटतम उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर आधार कार्ड ले कर जाएं और पीओएस मशीन से ही उर्वरकों का क्रय करें।

साथ ही पीओएस मशीन से प्राप्त कैश रसीद के अनुसार ही उर्वरकों के मूल्य का भुगतान करें। यदि कोई उर्वरक विक्रेता पीओएस मशीन से बिक्री नहीं कर रहा है, अथवा अधिक दर पर विक्रय किया जा रहा है या उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो इसकी सूचना तत्काल कण्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 9161593049 एवं 7007087768 पर प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे के मध्य शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related posts

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Harindra Kumar Rai

देवरिया में ब्रजेश पाठक : कान्हा गौशाला में गौवंश को खिलाया चारा, मलिन बस्ती में जमीन पर बैठ सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh

देवरिया पुलिस के हत्थे चढ़े 7 तस्कर : भारी मात्रा में शराब और नकदी बरामद, बिहार तक फैला है नेटवर्क

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में शांति में बाधक 5 लोग हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

Swapnil Yadav

यूपी : 4 राष्ट्रीय लोक अदालतों में सुलझाए जाएंगे लाखों विवाद, कैलेंडर हुआ जारी, जानें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

स्वरोजगार योजना : यूपी के युवाओं को उद्यमी बना रही योगी सरकार, तुरंत करें आवेदन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!