खबरेंदेवरिया

हजारों स्ट्रीट वेंडर को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ : 6 फरवरी से लगेगा कैंप, जानें डीएम ने क्या कहा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने शासन की मंशानुरूप इस अभियान को रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के हित में सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वनिधि से समृद्धि योजनांतर्गत पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके परिजनों की सोशियो-इकोनॉमिक प्रोफाइलिंग की जाएगी। उन्हें समाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली 8 केंद्रीय योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना व पीएम मातृ वंदना योजना से जोड़ा जाएगा।

इस संबंध में जनपद के 9 नगर निकायों में 6 फरवरी से 16 फरवरी तक विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिन नगर निकायों में इस कैंप का आयोजन किया जाएगा, उनमें देवरिया, गौरा बरहज, रुद्रपुर, लार, सलेमपुर, भाटपाररानी, गौरी बाजार भटनी बाजार एवं मझौलीराज शामिल हैं। विशेष कैंप में समस्त संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहेंगे। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी नोडल होंगे।

डीएम जेपी सिंह ने प्रत्येक कैंप में एक-एक नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी को तैनात करने का निर्देश भी दिया, जो तहसील स्तर से जारी होने वाले दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। जनपद में कुल 5460 स्ट्रीट वेंडरों की प्रोफाइलिंग की जाएगी। जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैंक लंबित आवेदनों का समय से निस्तारण करें, जिससे योजना का लाभ स्ट्रीट वेंडरों को मिल सके।

बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, ईओ रोहित सिंह, पीओ डूडा विनोद कुमार मिश्रा, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीपीओ कृष्णकांत राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, एलडीएम अरुणेश कुमार सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने 3 वाहन चोरों से 15 बाइक बरामद किया, टीम को पुरस्कृत करेंगे डीआईजी, जानें एसपी संकल्प शर्मा ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

प्राइवेट एजेंसियों के सुरक्षा कर्मी संभाल रहे वूमेन सेफ्टी की जिम्मेदारी : सरकार ने हॉट स्पॉट पर की तैनाती, 12 कर्मियों को मिला पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

UP Assembly Election 2022 : सपा के हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, इस वजह से भाजपा से दिया इस्तीफा

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, आरपीएन सिंह पर जताया भरोसा, जानें अन्य नाम

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : राम मंदिर के गर्भ गृह में अर्पित हुआ अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल, सीएम योगी ने बताई वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : देवरिया महिला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य का छात्रा के साथ आपत्तिनजक वीडियो वारयल, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!