खबरेंपूर्वांचल

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की ये मांग : पूरी हुई तो बदल जाएगा पूर्वांचल के लोगों का स्तर

Deoria News : देवरिया के सलेमपुर से सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha Sansad) ने संसद में नियम 377 के तहत पूर्वांचल के लोगों के लिए बड़ी मांग की है।

उन्होंने कहा है कि सलेमपुर के अंतर्गत देवरिया, बलिया सहित पूरे पूर्वांचल के लोगों की आय कृषि व पशुपालन पर आधारित है। पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट का उत्पादन दोगुना और खाद्य सुरक्षा को आत्मनिर्भर एवं आत्म संपन्न बनाने के साथ-साथ रोजगार एवं व्यापार के अवसर उत्पन्न करने के लिए पशुपालन को व्यावसायिक डेयरी फार्मिंग से जोड़ना अत्यंत लाभप्रद होगा।

सांसद ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में खासकर देवरिया, बलिया, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ सहित बिहार के 2 जिले सिवान और गोपालगंज पूर्णतया कृषि एवं पशुपालन के अनुकूल हैं। यहां व्यावसायिक डेयरी फॉर्मिंग की असीम संभावनाएं हैं, परंतु समुचित प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक मार्ग निर्देशन प्राप्त न होने के कारण पशुपालकों एवं किसानों को अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होता है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग करते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के अंतर्गत देवरिया- बलिया में डेयरी अनुसंधान संस्थान स्थापित करने तथा व्यावसायिक डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण केंद्र विकसित कराएं, जिससे यहां के पशुपालकों एवं किसानों की आय में दोगुना वृद्धि हो। प्रदेश में डेयरी प्रोडक्ट का उत्पादन दोगुना हो, तथा खाद्य सुरक्षा आत्मनिर्भर आत्म संपन्न बने।

सलेमपुर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि सदन सत्र के पहले भाग में सांसद रविन्द्र कुशवाहा के इस मांग से किसानों की आय में भारी वृद्धि होगी। जिससे अपने यहां के किसानों का रूझान बहुत तेजी से पशुपालन की तरफ बढ़ेगा।

Related posts

आज फिर बंद रहेंगे नोएडा के सभी स्कूल : जिला प्रशासन ने बताई ये बड़ी वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

ऐतिहासिक होगा भाजपा का ग्राम किसान समिति सम्मेलन : कृषकों का होगा पंजीकरण, पढ़ें पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

Agnipath Scheme : आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अग्निपथ योजना को बताया धोखा, युवा आक्रोश सम्मेलन आयोजित करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : लार युवा मोर्चा ने धिक्कार यात्रा निकाल प्रशासन-प्रतिनिधियों को जगाया, पिंडी तक तुरंत सड़क निर्माण की मांग की

Sunil Kumar Rai

प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार के 103 बच्चों को मिला स्कूल बैग : जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Satyendra Kr Vishwakarma

Jail Adalat : जेल अदालत में 86 फाइलों का किया गया निस्तारण, इन अपराधों में बंद बंदियों को मिला लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!