खबरेंदेवरिया

इस एप में मिलेगी सड़क दुर्घटना की हर जानकारी : घायलों को मिलेगा फौरन इलाज, देवरिया में दर्ज हुए 800 हादसे

Deoria News : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व उनसे होने वाली मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आईआईटी मद्रास के सहयोग से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (iRAD आई रेड) मोबाइल एवं वेब एप्लीकेशन तैयार किया गया है। सड़क सुरक्षा से सम्बंधित यह भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण परियोजना है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, देवरिया इसका कार्यान्वयन जनपद देवरिया में कर रहा है, जिसमें आई रेड मोबाइल एप के जरिये दुर्घटना से संबन्धित आंकड़ों की विस्तृत जानकारी दर्ज होगी।

15 मार्च 2021 से यह परियोजना देवरिया सहित प्रदेश के समस्त 75 जिलों में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। आईआरएडी (IRAD) एप्लिकेशन के माध्यम से दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण आईआईटी मद्रास करेगा, जिससे सुरक्षा इंतजाम होने से जनपद देवरिया में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। आई रेड एप में अब सड़क दुर्घटना में मरने अथवा घायल होने वाले मरीजों का समस्त विवरण भी अपलोड होगा। यह जानकारी उप निदेशक (आईटी), एनआईसी देवरिया कृष्णानन्द यादव ने दी।

आई रेड प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के डेंजर जोन को चिन्हित कर घायल लोगों को गोल्डेन ऑवर में जरुरी चिकित्सा सुविधा मुहैया करा कर मृत्यु दर के साथ ही दुर्घटना में कमी लाना है। वर्तमान में पुलिस एवं परिवहन विभाग दुर्घटनाओं से सम्बन्धित सूचना दर्ज करते हैं। अब स्वास्थ्य और हाईवे / लोक निर्माण विभाग को भी इस प्रोजेक्ट में सम्मिलित किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा माह (05 जनवरी 04 फ़रवरी 23) के अंतर्गत 30 जनवरी 2023 को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले के इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्सेज एवं अन्य को महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया के लेक्चर थिएटर सभागार में उप निदेशक (आई टी) कृष्णानन्द यादव के निर्देशन में एवं प्राचार्य डॉ आरके बरनवाल के सहयोग से जिला रोलआउट मैनेजर सौरभ गुप्ता ने आई रेड एप पर सड़क दुर्घटनाओं से सम्बन्धित घायलों एवं मृतकों के विवरण, उपचार विवरण, मेडिकल रिपोर्ट एवं पुलिस इंटिमेशन आदि से सम्बन्धित विवरण की प्रविष्टि का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही डेमो एप के माध्यम से दुर्घटना में घायल मरीज की आईडी भी जेनरेट करके दिखाई गयी।

इस परियोजना के तहत स्वास्थ्य कर्मी सड़क दुर्घटना में घायलों को बेहतर इलाज देने का प्रयास करने के साथ ही घायलों की मेडिकल रिपोर्ट, डिस्चार्ज समरी, ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि सूचना एप पर अपडेट कर सम्बंधित थाने में पुलिस विभाग को ऑनलाइन सूचित करेंगे। जिससे सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मेडिकल रिपोर्ट अब मोबाइल पर ऑनलाइन पुलिस देख सकेगी। दुर्घटना के मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आई रेड से ऑनलाइन अपलोड होने से केस की विवेचना में भी तेजी आएगी। जनपद देवरिया में पुलिस विभाग ने अब तक कुल 796 सड़क दुर्घटनाओं को आई रेड लाइव एप में फीड किया चुका है।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पूर्व मे 13 जनवरी 2023 को लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खण्ड, निर्माण खंड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग) के समस्त सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं को भी आई रेड एप का प्रशिक्षण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड के सभागार में नोडल अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड, एमके पाण्डेय की उपस्थिति में जिला रोलआउट मैनेजर सौरभ गुप्ता ने दी। जिससे कि दुर्घटना से सम्बन्धित सड़क का विवरण, डिजाइनिंग आदि से सम्बन्धित सूचना एप में अपडेट हो सके।

Related posts

ITI Addmission : आईटीआई में दाखिले के लिए पहले चरण का रिजल्ट जारी, इन वेबसाइट से डाउनलोड करें लेटर

Sunil Kumar Rai

प्रभारी जनार्दन तिवारी ने देवरिया में किया जनसंपर्क : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर ये बोले

Sunil Kumar Rai

सुनहरा मौका : बेहद कम कीमत में मिल रहा सोलर पंप, पहले आओ-पहले पाओ लागू होगा, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : जीएनआईओटी को लंदन की संस्था से मिली मान्यता, नॉर्थ इंडिया का पहला संस्थान बना, छात्रों को मिलेंगे फायदे

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : मुख्य विकास अधिकारी की जांच में देवरिया में अनुपस्थित मिले 76 अधिकारी और कर्मचारी, कटेगा वेतन और हुआ यह एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पूर्व प्रत्याशी पिंटू सैंथवार के खिलाफ मुकदमे की जांच करेगा 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पार्टी ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!