खबरेंपूर्वांचल

UP news : वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम को ऐसे किया याद, दिव्यांगजन को दिया ये तोहफा

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया

दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किये

17 सितम्बर से 7 अक्टूबर, 2021 तक सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी

प्रदेश सरकार शीघ्र ही टोक्यो पैरालम्पिक के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी

Varanasi news : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार, 7 सितंबर को जनपद वाराणसी में टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट-2021 के समापन समारोह में प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण भी वितरित किये। कार्यक्रम में उन्होंने दिव्यांगजन को 175 ट्राईसाइकिल, 30 व्हीलचेयर, 39 कान की मशीन, 31 आई0डी0 किट, 20 ब्रेल किट, 10 स्मार्ट केन, 10 छड़ी, 20 बैसाखी एवं 11 कैलीपर सहित कुल 345 कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण दिव्यांगजन को दिए।

इस मौके पर पहुंचे सीएम

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जनसेवा के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर, 2021 तक सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्यांगजन में खेल-कूद के प्रोत्साहन के लिए 4-7 अक्टूबर, 2021 तक सिगरा स्थित डॉ सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में 04 दिवसीय टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट-2021 का आयोजन किया गया था। टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट-2021 तथा दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने किया।

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी

इस अवसर पर सीएम योगी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई के साथ-साथ विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, देशवासियों का सौभाग्य है कि वर्ष 2014 व 2019 में काशी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया। काशी के सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में सेवा के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

देश आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में देश नित्य नई ऊंचाइयों को छूते हुए भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने की ओर अग्रसर है। दिव्यांगजन ने अपनी दिव्यांगता को खेल के सामने बाधा नहीं बनने दिया। जज्बा और हौसला हो तो बड़ी से बड़ी बाधा दूर की जा सकती है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टोक्यो में आयोजित पैरालम्पिक में भारत से 54 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें खिलाड़ियों ने 05 स्वर्ण, 08 रजत एवं 06 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते। इन सभी खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के संकल्प ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार शीघ्र ही उनको सम्मानित करेगी।

10 लाख से अधिक दिव्यांगजन को पेंशन दे रही सरकार

सीएम ने आगे कहा, प्रधानमंत्री ने विकलांग की जगह दिव्यांग शब्द दिया। विगत 07 वर्ष में देश में दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित करने के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। पीएम की प्रेरणा से कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम पूरे देश में बड़े पैमाने पर आयोजित किये गये। उत्तर प्रदेश सरकार 10 लाख से अधिक दिव्यांगजन को पेंशन दे रही है। वर्तमान सरकार ने पेंशन की धनराशि बढ़ाने का भी कार्य किया है। दिव्यांगजन को शासन से सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। शादी-विवाह के लिए सरकार सहयोग प्रदान कर रही है। उन्हें हर प्रकार से प्रोत्साहित किया जा रहा है। सिविल सर्विसेज में उनकी कैटेगरी को बढ़ा कर विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें सेवा के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

भारतीय राजनीति के खास 20 साल

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के जनसेवा का यह 20 वर्ष भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने वाले, एक नए भारत की संकल्पना को साकार करने वाले, भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती के साथ स्थापित करने वाले और भारत को सर्वांगीण विकास के मार्ग पर ले जाने वाले 20 वर्ष हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन व नेतृत्व लंबे समय तक इस देश को मिलता रहे।

चेक वितरित किए

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट-2021 के विजेता साउथ जोन व उपविजेता नॉर्थ जोन को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं चेक वितरित किए। गौरतलब है कि यह आयोजन ऑल इण्डिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेन्ज्ड, मुम्बई के सौजन्य से किया गया है। इस टूर्नामेन्ट में एसोसिएशन से अधिकृत 06 राष्ट्रीय स्तर की टीमें-ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ, सेन्ट्रल एवं प्रेसिडेन्ट एकादश ने प्रतिभाग किया।

7 कोविड टीका एक्सप्रेस वाहन को रवाना किया

अपने दौरे पर मुख्यमंत्री ने डॉ सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया तथा 7 कोविड टीका एक्सप्रेस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन व सहयोग से केयर इंडिया की ओर से कोविड टीका एक्सप्रेस चलायी गयी हैं। यह टीका एक्सप्रेस वैन घर-घर जाकर 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का कोविड टीकाकरण करेगी। इसके साथ ही, नगर के दो स्थानों में मेगा कोविड टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

दूर-दराज के क्षेत्र में पहुंचेगी वैक्सीन

इन दो निर्धारित कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सुबह से देर रात्रि तक खुराक दी जाएगी। इसी प्रकार, जनपद में 20 कोविड टीका एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इसमें दो-दो वाहन प्रति विकास खण्ड एवं नगर क्षेत्र में चार वाहन चलाये जाएंगे। इन टीका एक्सप्रेस वाहनों के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की मलिन बस्तियों में लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Noida News : पैन ओएसिस के निवासियों ने लगातार दूसरे दिन दिया धरना, बातचीत से बचता रहा बिल्डर

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 12 जिलों में जल प्रलय : 252 गांव बाढ़ से तबाह, बलिया में घाघरा और गोंडा में कुआनो ने मचाई तबाही

Harindra Kumar Rai

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

4 एमओआईसी का वेतन बाधित : डीएम ने लापरवाही पर लिया एक्शन, सभी अधिकारियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

बरहज : पीडी तिवारी को टिकट नहीं मिलने से सपा कार्यकर्ता निराश, सोशल मीडिया पर ऐसे जताया विरोध

Abhishek Kumar Rai

Global Investors Summit 2023 : निवेशक देशों में रोड शो करेंगे यूपी के मंत्री, इन बदलावों से बदला माहौल, 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य साधेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!