खबरेंदेवरिया

Deoria News : नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में था परिवार, मगर सड़क हादसे ने ली गर्भवती महिला की जान

Deoria News : देवरिया में एक दुःखद सड़क हादसे में 26 वर्षीय एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत महिला के पति की हालत गंभीर है। गोरखपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे से परिवार गमगीन है। परिजन शोक में हैं।

मृतका जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। मृतका के एक संबंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंजू देवी (26 वर्ष) पत्नी विद्यासागर यादव प्रेग्नेंट थी और जल्द ही उनकी डिलीवरी होने वाली थी। विवाह कार्यक्रम में शामिल होने वह कुछ वक्त पहले अपने मायके गांव बड़हरा, थाना विजयीपुर, जनपद गोपालगंज बिहार गई थी।

उन्होंने बताया कि अंजू देवी का ससुराल जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव में है। उनके पति विद्यासागर यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। चेकअप के लिए वह पत्नी को लेकर आए थे और इलाज के बाद उसे छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान महुआपाटन पुल के पास उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया।

इस दुःखद हादसे में पत्नी अंजू देवी की मौत हो गई, जबकि विद्यासागर यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस दुखद घटना से दोनों ससुराल और मायके पक्ष में मातम मचा हुआ है। बच्चे के आने की खुशियां गम में बदल गई हैं। पुलिस ने अंजू देवी के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts

खेलो इंडिया और मोटो जीपी भारत के बाद अब यूपी में होगा नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप : 5000 से ज्यादा एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Rajeev Singh

देवरिया से प्रयागराज और वाराणसी के लिये डायरेक्ट बस सेवा शुरू : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया रवाना

Swapnil Yadav

कृषि कुंभ 2.0 में हिस्सा लेंगे 2 लाख से अधिक किसान : आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : अगस्त से शुरू होगा आधार नंबर एकत्रीकरण का अभियान, जानें क्यों मांग रहा चुनाव आयोग ये निजी जानकारी

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने बांटा कंबल : खिले बुजुर्गों के चेहरे, रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया चला रही अभियान

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में मनाया ‘शिक्षक दिवस,’ पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!