खबरेंदेवरिया

28 जनवरी को देवरिया आएंगे केशव प्रसाद मौर्य : जानेंगे परियोजनाओं का हाल, मंत्री की माता के ब्रह्मभोज में होंगे शामिल

Deoria News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) 28 जनवरी को देवरिया आएंगे। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam Minister) की माताजी के गंगाजलीपूजन त्रयोदशी संस्कार (ब्रह्मभोज) में डिप्टी सीएम सम्मिलित होंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा पूरी तरह तैयार है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11:50 बजे देवरिया पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। वहां से कार से उनका काफिला दोपहर 12:05 पर अनुग्रह उत्सव स्थली निकट पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड देवरिया खास पहुंचेगा, जहां वह मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की स्वर्गवासी माता जी के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होंगे।

उसके बाद डिप्टी सीएम जनपद में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभागों सहित जिला प्रशासन के साथ विभागीय परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। तदोपरांत दोपहर 1:10 बजे वह पुलिस लाइन देवरिया में हेलीपैड से बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय लक्ष्मी गौतम की माता स्वर्गीय समसैया देवी का ब्रह्मभोज कार्यक्रम 28 जनवरी, 2023 शनिवार को देवरिया पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित अनुग्रह उत्सव स्थली में होना है। इसमें जिले की हस्तियां जुटेंगी।

बताते चलें कि राज्य मंत्री की माता का देहांत विगत 17 जनवरी, 2023 को लखनऊ के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हुआ था। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के पिता पारसनाथ जी का देहांत साल 2019 में हो गया था। राज्य मंत्री अपने माता-पिता की इकलौती इंसान हैं।

Related posts

यूपी में जब्त हुई 26 लाख लीटर अवैध शराब : 29 हजार पर हुई कार्रवाई, सभी आंकड़े जान हो जाएंगे हैरान

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर के विकास में सिन्धी समाज का त्याग अद्भुत : सीएम ने चालिहा पर्व के शुभारम्भ पर दीं शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai

हादसे में देवरिया के एक परिवार के 6 लोगों की मौत : समय से मिलती मदद तो शायद बच जाती जान

Satyendra Kr Vishwakarma

ग्राम पंचायतों के गुनहगार : देवरिया में घोटालेबाज सचिव पर मुकदमा दर्ज, सीएम से हुई थी शिकायत, डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण में 20 धार्मिक स्थलों में बनेंगे पिंक बूथ : 550 थानों की महिला बीट आरक्षियों को दी जाएगी पिंक स्कूटी

Sunil Kumar Rai

बस्ती में शादी के 7 दिन बाद दूल्हे की हत्या, पत्नी और प्रेमी की साजिश का सनसनीखेज खुलासा

Kajal Singh
error: Content is protected !!