खबरेंदेवरिया

डीएम ने नए एमसीएच विंग का किया शुभारंभ : कुपोषित बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, किए गए खास प्रबंध

Deoria News : पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के नए भवन के एमसीएच विंग का सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। यहां कुपोषित बच्चों को इलाज के साथ अब मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने पर जोर है। इसके लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जायेगा। यहां बच्चों के साथ माता को भी निःशुल्क भोजन देने व रहने की सुविधा होगी। पहले मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के पुराने भवन में केंद्र स्थापित था। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि एनआरसी को बेहतर स्वरूप व संसाधन से लैस किया गया है। केंद्र को एमसीएच विंग के तीसरे तले पर एसएनसीयू के समीप शिफ्ट किया गया है।

मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने कहा कि केंद्र में 10 बेड पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए दीवारों पर उनसे संबंधित आकर्षक चित्र लगाए गए हैं। उन्हें संतुलित आहार, विटामिन, मिनरल पदार्थों का सेवन कराया जाएगा और इलाज किया जाएगा, ताकि बच्चा स्वस्थ हो जाए। बच्चों के साथ मां के भी रहने और भोजन के इंतजाम किए गए हैं।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस एचके मिश्रा, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

लोकार्पण : सीएम बोले- जिले के 15 लाख लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : आरएसएस के रक्षाबंधन कार्यक्रम में सनातनी संस्कारों पर हुई चर्चा, प्रांत प्रचारक और खंड संघचालक ने बताई महत्ता

Sunil Kumar Rai

बूथ संयोजकों के बूते निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

World Environment Day 2022 : डीडीआरडब्ल्यूए और आरडब्ल्यूए-51 ने लगाए पौधे, निवासियों ने ली ये शपथ

Abhishek Kumar Rai

राजकीय आश्रम विद्यालय मेहरौना में प्रवेश परीक्षा का लेटर जारी : अभ्युदय योजना के लिए बदला केंद्र

Swapnil Yadav

Deoria News : नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, 600 से ज्यादा छात्राओं ने लिया हिस्सा

Shweta Sharma
error: Content is protected !!