खबरेंनोएडा-एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर में टीमों की छापेमारी : दर्जनों उचित दर दुकानों की हुई जांच

Gautam Buddh Nagar : गौतमबुद्ध नगर के जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्यान्न का वितरण कराने के उद्देश्य से विगत दिवस भारत सरकार से गठित टीमों ने जनपद की उचित दर दुकानों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध कराये जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता, कार्ड धारकों में प्रति यूनिट/प्रति कार्ड उपलब्ध कराये जा रहे खाद्यान्न की मात्रा, जनसामान्य के लिए उचित दर दुकानों पर आवश्यक सूचनाओं के प्रदर्शन तथा उचित दर विक्रेताओं की आर्थिक व्यवहार्यता आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

इस क्रम में सेक्शन ऑफिसर भारत सरकार दिव्या गुप्ता तथा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भारत सरकार सुनील कुमार की टीम ने तहसील दादरी की ग्राम सभा छायसा की उचित दर विक्रेता मै. कविता (स्वयं सहायता समूह), ग्राम सभा कोट के उचित दर विक्रेता मै. रोशन लाल, ग्राम सभा चिटहेरा के उचित दर विक्रेता मै. संतराम एवं तहसील सदर’ में सूरजपुर के उचित दर विक्रेता मै. शिवदत्त शर्मा की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्ड धारकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इसी प्रकार मोनिका सिंह निदेशक एनएफएसए भारत सरकार ने नोएडा में मै. अदिती गर्ग, मै. पायल भाटी व मै. शशिबाला की दुकान का निरीक्षण किया तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता, मात्रा, रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड, साइन बोर्ड, नि:शुल्क खाद्यान्न के वितरण की सूचनाओं का प्रदर्शन, ई-पॉस मशीन व विक्रेताओं की आर्थिक व्यवहार्यता आदि के बारे में पूछताछ की। जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस : सांसद, विधायक और राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने उन्हें ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

देवरिया : ‘मंदिरों में अय्याशी होती है,’ बरहज से सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर के बिगड़े बोल

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : इन लोगों की जांच कराएगी योगी सरकार, गन्ना पर्ची की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

PAC Deekshant Parade : सीएम योगी ने कहा- 54 पीएसी कम्पनियों को समाप्त करना सुरक्षा में सेंध लगाने की एक साजिश थी

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 11 करोड़ कैश बरामद, 300 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Elections 2022: अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर बवाल, सीएम योगी और बसपा प्रमुख मायावती ने बोला हमला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!