खबरेंदेवरिया

क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज : गोदाम सील, जांच में देवरिया के दर्जनों केंद्रों पर मिली गड़बड़ी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को 54 धान क्रय केंद्रों का सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कई केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

तहसीलदार सदर आनंद नायक एवं डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम ने यूपीएसएस से संचालित रुस्तमपुर केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार क्रय केंद्र से गायब मिले। क्रय केंद्र पर 12,700 कुंतल धान की खरीद की गई है, जिसमें से 2423 कुंतल धान ही मिलर को भेजा गया।

शेष 10,277 कुंतल धान के संबन्ध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस केंद्र का गोदाम सील कर दिया गया है एवं क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध रामपुर कारखाना में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से धान क्रय करने के बाद उसे क्रय केंद्र को संबद्ध मिलर के पास नियमानुसार भेजना होता है। शुक्रवार को क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान, मिल को भेजे गए धान एवं स्टॉक में मिले धान की पड़ताल की गई है।

भाटपाररानी तहसील में पीसीएफ से संचालित क्रय केंद्र परसिया छितनी सिंह में 2,198 कुंतल का अंतर मिला है। विपणन शाखा से संचालित भाटपाररानी ब्लॉक गोदाम में 1084 कुंतल का अंतर मिला है।

बरहज में यूपीएसएस से संचालित बंजरिया भागलपुर, सलेमपुर तहसील के लार स्थित धान क्रय केंद्र, रुद्रपुर तहसील के गाजीपुर भैंसही, रामचक खोरमा, स्वीकृतपुरा एवं बेलवा दुबौली में कमियां मिली है। विस्तृत रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी गई है।

Related posts

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Swapnil Yadav

यूपी : स्वामी रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में मिलेगा मुफ्त इलाज, सीएम ने लैब का किया उद्घाटन

Abhishek Kumar Rai

Umesh Pal Case : कोर्ट ने अतीक अहमद सहित 3 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, लगाया जुर्माना

Rajeev Singh

Deoria News : जल जीवन मिशन में पिछड़ी दो फर्म को नोटिस, सीडीओ ने इन अफसरों से भी मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

देवरिया और कुशीनगर से गुजरेगा Gorakhpur Siliguri Expressway : 25 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

Satyendra Kr Vishwakarma

बंद होगा झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा : डीएम ने 15 नवंबर तक मांगी लिस्ट, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!