उत्तर प्रदेशखबरें

रोजगार मेले में मिलेंगी बंपर नौकरियां : 100 से ज्यादा कंपनियां करेंगी भर्ती, जानें प्रक्रिया

Deoria News : जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय वृहद रोजगार मेला (रोजगार उत्सव) का आयोजन आईटीआई अलीगंज, लखनऊ परिसर में 16 जनवरी प्रातः 09:30 बजे आयोजित किया जा रहा है। वृहद रोजगार मेले की रोजगार मेला आईडी-6977 है। मेले में लगभग 100 कम्पनियों के प्रतिभाग किए जाने की सम्भावना है।

उन्होंने बताया कि रोजगार के इच्छुक आठवीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीटेक, बीसीए, स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए sewayojan.up.nic.in पर रोजगार मेला आईडी-6977 से आवेदन कर 16 जनवरी को प्रातः 09:30 से प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन
शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों के निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।

विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया ने इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का अवलोकन किया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की। उन्होंने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साह भी बढ़ाया। इस सप्ताहिक हाट बाजार में 9 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया।

इस हाट बाजार में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों ने स्वयं सहायता समूह सदस्यों के निर्मित उत्पादों की खरीद की। हाट बाजार में शुक्रवार को सजावटी सामग्री, पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री यथा मोमोस, पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। साप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में कुल 4570 रुपये का विक्रय हुआ।

Related posts

BIG NEWS : पेंशन स्कीम के अटके आवेदनों और आधार वेरीफिकेशन पर सीडीओ सख्त, बीडीओ को दी अंतिम चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

अगर हम धर्म की रक्षा नहीं करेंगे तो धर्म भी हमारी रक्षा नहीं करेगा : सीएम योगी आदित्यनाथ

Rajeev Singh

Deoria News : 24 जनवरी से कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन, इस तिथि तक होगा वितरण

Satyendra Kr Vishwakarma

कुष्ठ रोग से ठीक हुए 21 लोग : DM ने एचडीएल किट देकर किया सम्मानित, की ये अपील

Sunil Kumar Rai

अब भारत नाम से बिकेगा यूरिया : एक बोरी के बजाय एक बोतल नैनो यूरिया होगा पर्याप्त, पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को दी सौगात

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने रामपुर चंद्रभान स्कूल का किया निरीक्षण : डायट प्राचार्य से जवाब तलब, बीएसए को दिए ये आदेश

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!