उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : 59 विधानसभा सीट के लिए 25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना, चुनाव आयोग ने लगाए ये प्रतिबंध

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, शान्तिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान के लिये चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। उप्र विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 (UP Assembly Election 2022) के तीसरे चरण के मतदान के लिए 25 जनवरी, 2022 (मंगलवार) को अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जायेगी।

16 जिलों में होगा चुनाव
इसके साथ ही तीसरे चरण के 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा की 59 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी। तीसरे चरण की 59 विधान सभा सीटों में 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

2 करोड़ मतदाता हैं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत 5 जनवरी, 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तीसरे चरण में कुल 2,15,75,430 (दो करोड़ पन्द्रह लाख पचहत्तर हजार चार सौ तीस) मतदाता हैं। इसमें 1,16,12,010 पुरूष मतदाता, 99,62,324 महिला मतदाता तथा 1,096 थर्ड जेंडर के वोटर शामिल हैं। मतदान का समय सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

ये है कार्यक्रम
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के नामांकन की अन्तिम तिथि 01 फरवरी, 2022 (मंगलवार) है। नामांकन की जांच 02 फरवरी, 2022 (बुधवार) को की जायेगी। 4 फरवरी, 2022 (शुक्रवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी 2022 (रविवार) को सम्पन्न होगा तथा 10 मार्च, 2022 को मतगणना होगी।

जुलूस नहीं निकालेंगे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल suvidha.eci.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी को देखते हुए नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Related posts

पहल : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन और डीडीआरडब्ल्यूए ने महिलाओं को किया जागरूक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

ठप हुआ Ganga Expressway का काम : साइट पर जलभराव से परेशानी, पढ़ें अब तक की Progress Report

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : फसल नुकसान सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल निलंबित, कमेटी करेगी क्षति का आकलन

Abhishek Kumar Rai

युवाशक्ति को सशक्त बनाएगा बजट : स्मार्टफोन और टैबलेट देती रहेगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Laxmi Srivastava

भारत रोड नेटवर्क में दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंचा : 9 साल में 59 प्रतिशत बढ़ी नेशनल हाइवेज की लंबाई, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

डीएम एपी सिंह का बड़ा एक्शन : देवरिया के बड़े हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कैंसल, प्रशासन ने किया सीज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!