उत्तर प्रदेशखबरें

UP TET 2021 Exam : कई जिलों में टीईटी परीक्षार्थियों का प्रदर्शन जारी, स्कूल प्रबंधकों पर लगाए ये आरोप

Uttar Pradesh : पूर्व तैयारियों के बावजूद उत्तर प्रदेश में आज आयोजित हो रही यूपीटीईटी परीक्षा (UP TET 2021 Exam) विवादों में है। प्रदेश के कई जनपदों में परीक्षार्थी सेंटर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधकों ने समय से पहले ही गेट बंद कर दिया। इस वजह से उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला है।

जताया विरोध

जानकारी के मुताबिक प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कौशांबी और गौतमबुद्ध नगर समेत कई अन्य जनपदों में परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। नोएडा में डीपीएस और रामाज्ञा स्कूल प्रबंधकों पर समय से पहले गेट बंद कर एंट्री रोकने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। खराब मौसम के बावजूद वे सभी सेंटर के बाहर अनशन पर हैं। सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इसी तरह कौशांबी के भरवारी के हुबलाल इंटर कॉलेज में भी परीक्षार्थियों को अंदर नहीं घुसने दिया गया।

समय से पहले गेट बंद हुए

मिर्जापुर के बीएलजे स्कूल प्रबंधन पर भी ऐसे आरोप लगे हैं। कानपुर देहात के अकबरपुर इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों ने हंगामा किया है। उसके बाद एसडीएम को हालात संभालने के लिए मौके पर भेजा गया है। राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के ब्राइट कैरियर स्कूल में भी प्रबंधकों पर आरोप हैं। परीक्षा देने आया परीक्षार्थियों ने सुबह 9:30 बजे प्रवेश न देने पर जमकर हंगामा किया। उन्नाव के नवाबगंज में स्थित इंटर कॉलेज में भी समय से पहले गेट बंद कर परीक्षार्थियों को अंदर नहीं घुसने देने की शिकायत मिली है।

देरी हुई

दरअसल उत्तर प्रदेश में आज यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा कराई जा रही है। लेकिन खराब मौसम और भारी ठंड की वजह से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में असुविधा हो रही है। इस वजह से उन्हें देरी हो रही है। इसके चलते भी तमाम केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया है।

Related posts

Deoria News : 101 गांवों के 42 मेधावियों का 8 अक्टूबर को होगा सम्मान, जनपद के सभी जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Satyendra Kr Vishwakarma

मूर्ति विसर्जन को तैयार देवरिया के घाट : डीएम और एसपी ने देखीं तैयारियां, रहेंगे ये खास प्रबंध

Rajeev Singh

ड्राइविंग ही नहीं ये ट्रेनिंग भी दे रहा परिवहन निगम : युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही योगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 10 निरीक्षक और उपनिरीक्षक का तबादला : मृत्युंजय राय बघौचघाट थाना प्रभारी नियुक्त, देखें सभी नाम

Sunil Kumar Rai

सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी : हर वोटर तक पहुंचेगी पार्टी, बैतालपुर में बनी रणनीति

Rajeev Singh

DEORIA : संगठनों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को खारिज करने की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गिनाईं यह बड़ी वजहें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!