खबरेंदेवरिया

देवरिया में लगी प्रथम ग्राम चौपाल : जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, ग्रामीणों ने रखीं ये मांग

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने शुक्रवार को शासन के दिशा-निर्देश के क्रम में सदर ब्लॉक के बरवा ग्राम पंचायत में आयोजित हुए प्रथम ग्राम चौपाल में जन समस्याओं की सुनवाई की।

उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही करना ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को हर ब्लॉक के दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जन समस्याओं का समाधान करेंगे।

ग्राम चौपाल के दौरान विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह की लीलावती देवी ने उपस्थित लोगों को अपने समूह की गतिविधियों के संबन्ध में अवगत कराया। उन्होंने सीसीएल होने के बावजूद 2 साल से समूह के खाते में पैसा न आने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन होने के संबन्ध में पूछा, तो ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन बिछ गई है, लेकिन अभी सभी घरों में पानी की सप्लाई नहीं शुरू हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पंचायत भवन तक आने वाली मार्ग को पिच मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग की। इस पर उन्होंने प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

संजू देवी ने राशन कार्ड के संबन्ध में तथा रामभवन ने किसान सम्मान निधि के संबन्ध में शिकायत की, वहीं रामध्यान ने अंत्योदय कार्ड की मांग की। जिलाधिकारी ने समस्त मांगों पर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

डीएम जेपी सिंह ने सरकार से संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, स्कूल, आंगनवाड़ी आदि के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सदर ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ पंचायत चंद्रभूषण नाथ तिवारी, एडीओ कॉपरेटिव सौरभ, राम प्रकाश त्रिपाठी, विजेता यादव, पंचायत सचिव सत्येंद्र यादव सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

देवरिया कलेक्ट्रेट के काल सेंटर में दर्ज कराएं अपनी शिकायत : फौरन होगा एक्शन, डीएम तय करेंगे जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

जुमला साबित हो रहे यूपी सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे : रामाशीष राय

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर बवाल : देवरिया भाजपा ने जताया आक्रोश, पाकिस्तान को बताया…

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में बनेंगे 80 वार्ड : सीएम योगी ने 279 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

Independence Day Celebration : देवरिया में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Sunil Kumar Rai

दुःखद : खाटू श्याम मंदिर में भगदड़ में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, पुलिस ने बताया – पहले दर्शन करने की होड़ में हुआ हादसा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!