खबरेंदेवरिया

मनरेगा मजदूरों के लिए ब्लॉकवार लगेगा कैंप : सीडीओ ने सभी बीडीओ को दी जिम्मेदारी, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने बताया है कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत ऐसे मनरेगा मजदूर जो 01 वर्ष में 90 दिन कार्य कर चुके हैं, लेकिन उनका पंजीयन नहीं हुआ है, उनका पंजीकरण कराये जाने के लिए ब्लाकवार प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक कैम्प आयोजित किया जायेगा।

समस्त खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने ब्लाक में आवर्त मनरेगा श्रमिकों का सहज जन सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से निर्धारित तिथि व समय पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। समस्त बीडीओ आवश्यक अभिलेख, पैम्पलेट, बैनर के साथ उक्त तिथि को निर्धारित समय से पंजीयन स्थल पर पहुंचकर प्रचार प्रसार एवं पंजीयन करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।

किसी भी जानकारी के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9140469647, जिला प्रबंन्धक सहज जन सेवा केन्द्र मोबाइल नम्बर 9140536635 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कैम्प के आयोजन के लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार (मनरेगा) को नोडल अधिकारी नामित किया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि –
3 जनवरी को ब्लाक बनकटा, भाटपाररानी, लार एवं भटनी में कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
इसी प्रकार 4 जनवरी को ब्लाक भलुअनी, बरहज, भागलपुर, सलेमपुर
5 जनवरी को तरकुलवा, देसही देवरिया, पथरदेवा एवं रामपुर कारखाना में कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने पंजीयन के लिए आवश्यक अभिलेख के विवरण में बताया है कि श्रमिक का एक पासपोर्ट साइज फोटो, श्रमिक व उसके परिवार के आधार कार्ड की छायाप्रति स्व प्रमाणित, श्रमिक के बैंक पासबुक की छायाप्रति स्वप्रमाणित, विगत एक वर्ष में कम से कम 90 दिन कार्य किये जाने का नियोजन प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की छायाप्रति पंजीयन के लिए अनिवार्य किया गया है।

पंजीयन शुल्क 01 वर्ष के लिए 40 रुपये, 02 वर्ष के लिए 60 रुपए एवं 03 वर्ष के लिए 80 रुपए प्रत्येक श्रमिक के लिए जमा करना होगा। श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होना एवं ओटीपी के लिए मोबाइल नम्बर अनिवार्य है।

Related posts

7 दिसंबर को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण : सीडीओ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : मुख्य विकास अधिकारी ने 6 एडीओ पंचायत और एक बीईओ को नोटिस देकर मांगा जवाब, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

हर घर तिरंगा अभियान का सीएम योगी ने किया शुभारंभ : गोरखनाथ मंदिर में फहराया तिरंगा, जनता से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

विधायक सुरेंद्र चौरसिया बोले : मोदी सरकार के 9 साल रहे बेमिसाल, रामपुर कारखाना के लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Sunil Kumar Rai

सख्ती : बिना मास्क घूमते मिले तो होगा एक्शन, यूपी आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, सीएम योगी ने दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

National Sports Day 2022 : खेल दिवस पर देवरिया भाजपा किसान मोर्चा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, इन्हें मिला सम्मान

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!