खबरेंदेवरिया

कोविड प्रबंधों को परखने के लिए हुई मॉकड्रिल : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की समीक्षा, जानें क्या कहा

Deoria News : यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने बीते दिनों जनपद देवरिया के महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज (Devraha Baba Medical College Deoria) के सभाकक्ष में कोविड-19 के नए वेरियंट के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की।

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 27 दिसंबर को कोविड चिकित्सा से जुड़े मॉकड्रिल कार्यक्रम को पूरी सजगता के साथ क्रियान्वित कर तैयारियों को परख लिया जाए। मॉकड्रिल में यदि कहीं कोई कमी रहती है, तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोविड-19 की पहली लहर की तुलना में अब पर्याप्त ढांचागत सुधार हो चुका है। जनपद में वेंटिलेटर, आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट आदि स्थापित किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि समस्त उपकरणों के क्रियाशीलता की जांच कर ली जाये। समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। डिप्टी सीएम ने पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर मास्क थर्मल स्कैनर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री ने विदेश यात्रा करके आने वाले लोगों की टेस्टिंग अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए पर्याप्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर और ओपीडी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Deoria Sadar Dr Shalabh Mani Tripathi) ने उपमुख्यमंत्री से जनपद में नया जिला अस्पताल स्थापित करने के संबंध में अनुरोध किया। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी को नए जिला अस्पताल के संबंध में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में नए अस्पताल की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

समीक्षा बैठक में सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, विधायक सदर डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, विधायक भाटपाररानी सभाकुँवर कुशवाहा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा सहित विभिन्न अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद थे।

Related posts

अच्छी खबरः यूपी के 32 प्रवासी भारतीय हजारों करोड़ का करेंगे निवेश, हजारों निवासियों को जापान भेजेगी सरकार, जानें पूरा प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

जरूरी : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 31 मई तक कराएं ईकेवाईसी, देरी हुई तो रुकेगी किस्त

Abhishek Kumar Rai

मौका : आईआईएमसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इच्छुक छात्र तुरंत करें आवेदन

Harindra Kumar Rai

Deoria News : 2 प्रतिशत प्रीमियम देकर कराएं फसल बीमा, जनसेवा केंद्र पर मिल रही सुविधा, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : केंद्रीय उर्वरक मंत्री से मिले सूर्य प्रताप शाही, यूपी में खाद की किल्लत दूर करने के लिए बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

बीआरसी पथरदेवा में 18 बच्चों का बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र : आज इस ब्लॉक में लगेगा कैंप

Rajeev Singh
error: Content is protected !!