खबरेंदेवरिया

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर बिफरे डीएम : फार्मासिस्ट का वेतन बाधित, MOIC से जवाब तलब

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने गुरुवार अपराह्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें कई गंभीर खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और फार्मासिस्ट का वेतन रोकने तथा एमओआईसी (MOIC Lar) से स्पष्टीकरण तलब किया है।

बाहर से कराया एक्स-रे
जिलाधिकारी जेपी सिंह गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत की। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे नहीं होने की शिकायत की। एक महिला ने डीएम को बताया कि उसने 300 रुपये में बाहर से एक्स-रे कराया है।

सीएमओ को किया कॉल
डीएम ने एमओआईसी से सीएचसी पर एक्स-रे नहीं होने के संबन्ध में पूछा, तो उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर से एक्स-रे फ़िल्म खत्म हो गई है। डीएम ने तत्काल सीएमओ से बात कर एक्स-रे फ़िल्म भेजने का निर्देश दिया।

सिर्फ एक दवा मिली
जिलाधिकारी ने दवा वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां नरौली निवासी रोहित यादव प्रिस्क्रिप्शन लिए दवा प्राप्त कर रहे थे, जिन्हें डॉक्टर ने चार दवा लिखी थी। किन्तु, उन्हें दवा वितरण केंद्र से सिर्फ एक ही दवा मिली। तीन दवा की अनुपलब्धता बतायी गई। एक अन्य रोगी रामनगर निवासी 37 वर्षीय मानवेन्द्र को भी चार दवा लिखी गई थी, उन्हें भी सिर्फ एक मिला।

समय से मंगाए दवाएं
इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और फार्मासिस्ट शैलेंद्र यादव का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि जनपद में समस्त आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। यदि स्वास्थ्य केंद्र पर दवा की अनुपलब्धता है, तो इसे समय रहते मंगा लेना चाहिए।

भुगतान पर रोक लगाया
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी किट के संबन्ध में जानकारी ली, जिसमें कई बेसिक टेस्टिंग किट नदारद मिली। टेलीमेडिसिन सेवा कक्ष भी बंद मिला, जिस पर डीएम ने सेवा प्रदाता कंपनी को नोटिस देने एवं उसके दिसंबर माह के समस्त देयकों के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

स्पष्टीकरण मांगा
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिली कमियों के संदर्भ में जिलाधिकारी ने एमओआईसी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

जवाबदेही तय होगी
डीएम जेपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को निःशुल्क गुणवत्ता युक्त चिकित्सकीय सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। इस दौरान एमओआईसी डॉ बीवी सिंह, डॉ शालिनी कुमारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : डूडा देवरिया ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रखी इन सड़कों की नींव : लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शुरू हुई हल्दी की प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग: किसानों में उत्साह, प्रशासन करेगा हर तरह से मदद

Rajeev Singh

बड़ी खबर : यूपी में बुधवार से शुरू होगा मेगा राशन वितरण अभियान, योगी सरकार ने तैयारी पूरी की, जानें किसे कितना राशन मिलेगा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले तैयारियां तेज, प्रशासन और पदाधिकारियों ने की समीक्षा

Abhishek Kumar Rai

Agnipath Scheme : अग्निपथ के तहत सेना में भर्ती होंगे अग्निवीर, 4 साल बाद सरकार देगी साढ़े 11 लाख रुपये, देखें चार्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!