खबरेंराष्ट्रीय

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पीएम आवास योजना की राशि बढ़ाने की मांग की : सदन में उठाया मुद्दा, जानें क्या कहा

Deoria News : सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP Salempur) ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PM Awas Yojana Gramin) की धनराशि में बढोत्तरी की मांग की।

सलेमपुर से भाजपा सांसद ने सदन के शून्य काल में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत दी जाने वाली राशि आज के महंगाई के दौर में काफी कम है। उन्होंने इसमें वृद्धि करने की मांग केंद्र सरकार से की।

उन्होंने सदन को बताया कि विगत कई वर्षों से देश में भवन निर्माण के लागत में लगभग दोगुनी से ज्यादा की वृद्धि हुई है, लेकिन भवन निर्माण की अनुदान राशि अभी भी ₹120000 ही है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान काफी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी लागत बढ़ने के कारण इसमें वृद्धि की मांग करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए सबको आवास देने का जो लक्ष्य केंद्र सरकार ने लिया है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पीएम आवास योजना के अंतर्गत अनुदान राशि की बढ़ोतरी करना अतिआवश्यक है। उन्होंने इस राशि को बढ़ाकर 250000 करने की मांग की। जिससे इसके लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्वक भवन निर्माण करने में सहायता प्राप्त हो।

आवास योजना की राशि की बढोत्तरी की मांग करने पर सलेमपुर के भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि सांसद रविन्द्र कुशवाहा क्षेत्र की गरीब जनता के उत्थान के लिए आये दिन सदन में बात रखते हैं। इससे आम जनमानस में सांसद के प्रति एक सच्चे और विकास पुरुष की छवि बन रही है।

बधाई देने वालों में भाजपा नेता अशोक पाण्डेय, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, सत्यप्रकाश सिंह विशेन, अशोक कुशवाहा, सत्यम कुशवाहा, निलाम्बुज मिश्र, अवधेश यादव, सुनील यादव स्नेही, अभय तिवारी, बलबीर सिंह दादा, विनय पाण्डेय, सन्तोष पटेल, राजेश शाह, अजय तिवारी, धनन्जय चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।

Related posts

राम मंदिर भूमि पूजन की तीसरी वर्षगांठ : गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों के संघर्ष का साक्षी होगा राम मंदिर, साकार होगा ताउम्र का सपना

Sunil Kumar Rai

लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर : आईटीआई में एडमिशन की आखिरी तिथि घोषित हुई

Shweta Sharma

Deoria News: डीएम और डीआईजी ने देवरहा बाबा आश्रम में किया दर्शन, दिया ये आश्वासन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से चौकी इंचार्ज दरोगा की मौत, दीवान घायल

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में निकाय चुनाव की तैयारी तेज : डीएम और एसपी ने बीआरडीपीजी कॉलेज का किया दौरा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने सभी मंडलों में लगाए पौधे, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!