खबरेंदेवरिया

मिनिमम रोजगार देने में पिछड़ा देवरिया : सीडीओ ने अफसरों की संविदा समाप्त की, पढ़ें सभी ब्लॉक का हाल

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत प्रत्येक सोमवार को समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ योजनान्तर्गत महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आयोजित समीक्षा बैठक मे आवश्यक निर्देश दिये।

योजनान्तर्गत भौतिक प्रगति में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा में 40.94 लाख मानव दिवस के सृजन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 35.73 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है, जो वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 87.27 प्रतिशत है।

सबसे कम प्रगति विकास खण्ड लार में 57.45, भागलपुर में 65.87, बरहज में 68.16, देवरिया सदर में 68.67 एवं गौरीबाजार में 72.25 प्रतिशत ही पाया गया। इस पर सीडीओ ने सम्बन्धित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की “संविदा समाप्त करने का नोटिस एवं कार्यक्रम अधिकारी को आरोप पत्र” निर्गत करने के निर्देश दिये और कहा कि वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें।

मांग के सापेक्ष कार्य उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा मे कुल 102597 परिवारों द्वारा कार्य की मांग की गयी, जिसके सापेक्ष 88774 परिवारों को ही रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसमें सर्वाधिक खराब प्रगति विकास खण्ड भागलपुर, गौरीबाजार, भलुअनी एवं लार की पायी गयी।

इन सभी ब्लॉक में 85 प्रतिशत से कम परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। खराब प्रगति के लिए सम्बन्धित कार्यक्रम अधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य की मांग करने वाले शतप्रतिशत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

योजनान्तर्गत कार्य कर रहे परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा में जनपद के लक्ष्य 29017 के सापेक्ष मात्र 4490 परिवारों को ही 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसमें विकास खण्ड लार में 54, देवरिया सदर में 156 एवं पथरदेवा में 135 परिवारों को ही 100 दिवस को रोजगार उपलब्ध कराये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी निर्गत किया गया।

योजनान्तर्गत 93-99 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके परिवारों का विवरण उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिये गये कि इस सप्ताह इनको रोजगार उपलब्ध कराते हुए प्रगति करना सुनिश्चित करें। पूर्व के वर्षों के 15603 अधूरे कार्यों को पूर्ण किये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड बैतालपुर, गौरीबाजार, सलेमपुर, देवरिया सदर, भागलपुर, बनकटा एवं लार में सर्वाधिक अपूर्ण कार्य पाये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि 1000 से अधिक अपूर्ण कार्य वाले विकास खण्ड 400 कार्य को एमआईएस पर पूर्ण करें। 800 अपूर्ण वाले विकास खण्ड 300 कार्य को पूर्ण करें एवं उससे कम वाले विकास खण्ड 200 कार्य को एमआईएस पर पूर्ण करें।

एरिया ऑफिसर एप (Area Officer App) के माध्यम निरीक्षण किये जाने एवं आख्या अपलोड किये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड देवरिया सदर बैतालपुर एवं लार द्वारा शतप्रतिशत निरीक्षण आख्या अपलोड नही किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि आज ही कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें।

कराये जा रहे कार्य पर समयान्तर्गत भुगतान में विकास खण्ड गौरीबाजार, भागलपुर, भलुअनी, पथरदेवा, लार बैतालपुर देवरिया सदर भटनी एवं बरहज विकास खण्ड मे विलम्ब से किये जा रहे भुगतान के लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, लेखाकार को चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि कराये जा रहे कार्य पर समयान्तर्गत शतप्रतिशत भुगतान करना सुनिश्चित करें।

20 से अधिक श्रमिकों वाले कार्य स्थल पर एनएमएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज लेने की समीक्षा में विकास खण्ड रामपुर कारखाना, पथरदेवा, रूद्रपुर एवं भाटपाररानी में शतप्रतिशत कार्यों पर उपस्थिति नहीं लिए जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये गये कि योजनान्तर्गत कराये जा रहे 20 से अधिक श्रमिकों वाले समस्त कार्यों पर शतप्रतिशत उपस्थिति एप के माध्यम से ही लेना सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला मेटो को 20 से अधिक श्रमिकों वाले कार्य स्थल पर विकास खण्ड बरहज, लार एवं पथरदेवा में किसी भी महिला मेट को नियोजित नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि चयनित / प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला मेटों को चल रहे कार्य पर नियोजित करें।

समस्त सक्रिय जाब कार्ड धारकों को आधार से जोड़े जाने एवं आधार बेस पेमेण्ट की समीक्षा में जनपद में कुल 190854 जाब कार्ड के सापेक्ष मात्र 182921 को आधार से जोड़ा गया है, जिसमें सबसे कम विकास खण्ड भागलपुर, लार, देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, बैतालपुर, गौरीबाजार एवं बनकटा मे 95 प्रतिशत से कम की सीडिंग कराये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी दी गई।

साथ ही उन्हें निर्देश दिये गये कि एक दिन में कम से कम 02 प्रतिशत की प्रगति करना सुनिश्चित करें। 2021-22 एवं 2022-23 के श्रमांश पर रिजेक्टेड कुल 224 ट्राजेक्शन को आज ही शतप्रतिशत भुगतान करना सुनिश्चित करें।

Related posts

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Sunil Kumar Rai

देवरिया में अजब प्रेम की गजब कहानी : साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी अकेले फरार, प्रेमिका ने पुलिस को दी तहरीर

Abhishek Kumar Rai

इंडस्ट्रियल एस्टेट देवरिया में हटाया गया अतिक्रमण : इन प्लॉट पर चले बुलजोडर, प्रशासन ने दिया कड़ा संदेश

Abhishek Kumar Rai

होटल, रेस्टोरेंट और पार्टी में शराब सर्व करने से पहले लें स्वीकृति : अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

Yoga Day 2022 : देवरिया में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहा खास, डीएम ने लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव! इस सीट पर करेंगे दावेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!