खबरेंदेवरिया

देवरिया भाजपा की तैयारी : नारी शक्ति बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार, बैठक कर बनी ये योजना

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha Deoria) के पदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी। जिसमें निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिये बहुत काम किया है। इन कामों को महिलाओं तक पहुंचाने के लिये आप सभी घर-घर जाएं और सम्पर्क करें।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाऐंगी। भाजपा अवसरों की पार्टी है। महिलाओं को पार्टी और सरकार में काम करने के भरपूर अवसर मिले हैं और मिलेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता टोली बनाकर हर पालिका और पंचायत में सम्पर्क करें। जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए सुकन्या समृद्धि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी बड़ी योजनाएं दी हैं। विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऐसी सभी योजनाओं को हथियार बना लें।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने तथा संचालन महामंत्री बबिता चौहान ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, मिनती सिंह, मधु जायसवाल, पूनम शर्मा, सीमा तिवारी, आराधना पाण्डेय, अनामिका सिंह, सीमा कुशवाहा आदि रहे।

Related posts

गरीबी हटाने में यूपी सबसे आगे : सीएम योगी के प्रयासों से हुआ संभव, पढ़ें नीति आयोग की पूरी रिपोर्ट

Shweta Sharma

रोपवे से जुड़ेंगे केदारनाथ-गौरीकुंड और हेमकुंड साहिब-गोविंदघाट : पूरे दिन की यात्रा मिनटों में होगी, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

डीएम दिव्या मित्तल ने पेयजल पाइप लाइनों की स्थित पर जताई चिंता: अफसरों को दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : खाद्य विभाग ने आठवें दिन भी की कार्रवाई, फ्रूट रिपेनिंग प्लांट पर की छापेमारी

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने राइस और आटा मिलर्स संग की बैठक : इन बिंदुओं पर हुई मंथन, एक्स्ट्रा फूड के सदुपयोग के लिए मांगा प्लान

Swapnil Yadav

नियुक्ति : आरोग्य भारती ने गोरक्षप्रांत के नए पदाधिकारियों की घोषणा की, जानें किसे क्या पद मिला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!