खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा : इंटरलॉकिंग की घटिया क्वालिटी पर तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने मंगलवार को मनरेगा के तहत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान खराब गुणवत्ता का कार्य कराने पर एक अधिकारी के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई का आदेश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड भलुअनी (Bhaluani Block) के ग्राम पंचायत कुसुम्हा, खोखरबर एवं जद्दु परसियां मे मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भलुअनी, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव के साथ ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत कुसुम्हा में दो व्यक्तिगत पशुआश्रय गंगोत्री देवी एवं कुन्ती देवी का निमार्ण कार्य प्रगति पर पाया गया। कुन्ती देवी के पशु आश्रय का छत स्तर तक कार्य पूर्ण कर लिया गया था एवं अन्य पर दीवार का कार्य प्रगति पर पाया गया। सीडीओ ने कार्य गुणवत्ता के साथ करते हुए समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इसी ग्राम पंचायत मे मनरेगा योजनान्तर्गत लोक निर्माण विभाग के क्षतिग्रस्त सड़क के पटरी निर्माण कार्य में कुल 12 महिलाएं कार्य कर रही थीं। इस कार्य को मानक के अनुरूप कराये जाने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत खोखरबर एवं जद्दु परसियां में मनरेगा अन्तर्गत कराये जा रहे इण्टरलाकिंग कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित तकनीकी सहायक को चेतावनी निर्गत की।

साथ ही उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्य को मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित करें एवं कार्य का स्वयं निरीक्षण करते रहें। साथ ही खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि तकनीकी सहायक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

Related posts

प्राइवेट एजेंसियों के सुरक्षा कर्मी संभाल रहे वूमेन सेफ्टी की जिम्मेदारी : सरकार ने हॉट स्पॉट पर की तैनाती, 12 कर्मियों को मिला पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

खास खबर : देश में दूध का उत्पादन गेहूं और चावल से ज्यादा, भारत तैयार कर रहा मवेशियों का सबसे बड़ा डाटाबेस, जानें डेयरी सेक्टर में हुए बड़े बदलाव

Harindra Kumar Rai

अवसर : बकाया बिजली बिल बढ़ा रहा टेंशन तो यूपी सरकार की योजना का लें लाभ, मिल रहा भारी छूट

Sunil Kumar Rai

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Sunil Kumar Rai

ग्राम अदालत में एक महीने में निपटाए गए 4000 चकबंदी के लंबित मामले : सितंबर से यूपी में शुरू हुआ महाअभियान

Sunil Kumar Rai

तैयारी : वर्ष 2030 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, जानें कैसे हासिल होगा ये लक्ष्य

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!