खबरेंदेवरिया

रैनबसेरों की तैयारी : डीएम का सख्त आदेश-कोई भी खुले आसमान के नीचे रात न गुजारे

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने बढ़ते ठंड के दृष्टिगत समस्त तहसीलों में चिन्हित स्थानों पर रैनबसेरे स्थापित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा ठंड के मौसम में शीतलहर से असहाय, कमजोर एवं गरीब परिवारों को राहत पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। शीतलहर प्रारंभ होने से पूर्व अलाव जलाने एवं वितरण के लिए कंबल क्रय की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। इस कार्य में तनिक भी कोताही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के दौरान प्रमुख चौराहों एवं स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस संबन्ध में नगर निकायों द्वारा लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। गरीबों एवं असहायों में वितरित करने के लिए पर्याप्त संख्या में कंबल क्रय की प्रक्रिया पूर्ण करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी रैनबसेरों में समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। कंबल, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रैनबसेरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। खुले स्थानों पर बनने वाले रैन बसेरों को स्थापित करते समय ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे बारिश होने की स्थिति में जलभराव की समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि समस्त एसडीएम एवं ईओ अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि ठंड के मौसम में कोई भी बेसहारा व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न गुजारे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को पूर्व में संचालित रैन बसेरों का स्वयं भ्रमण कर महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जानकारी लेने एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

Related posts

देवरिया : भाजपा ने 525 किसानों को पौधा देकर सम्मानित किया, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया और गौरा बरहज नगर पालिका चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, पढ़ें वार्डवार जानकारी

Sunil Kumar Rai

खास खबर : अगले दो साल में यूपी के हर घर को मिलेगा स्वच्छ जल, योगी सरकार ऐसे हासिल करेगी लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

Agnipath Scheme : अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे पद, पढ़ाई के लिए लांच होगा कस्टमाइज्ड कोर्स, सीएम योगी ने गिनाए फायदे

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उठाए ये कदम, केंद्र की 44 योजनाओं में प्रदेश अव्वल

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के 5 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!