खबरेंदेवरिया

यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला : गौतमबुद्ध नगर की नई कमिश्नर बनीं लक्ष्मी सिंह, आलोक सिंह लखनऊ आए, देखें पूरी लिस्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 16 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का है। अब उन्हें पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के पद से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि लखनऊ की आईजी लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नर बनाकर भेजा गया है।

शासन से जो अन्य तबादले हुए हैं, उसमें –

-वाराणसी के पुलिस कमिश्नर के पद पर अशोक मुथा जैन को नियुक्ति दी गई है। पहले वह लखनऊ मुख्यालय में प्रतीक्षारत थे।
-जबकि वाराणसी के वर्तमान पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश को लखनऊ महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
-शासन ने नवगठित गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अजय मिश्रा को पुलिस आयुक्त बना कर भेजा है। वह पहले लखनऊ मुख्यालय में तैनात थे।
-डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को कारागार प्रशासन लखनऊ से हटाकर आगरा का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। आगरा भी नवगठित कमिश्नरेट है।
-इसके अलावा तीसरे नवगठित कमिश्नरेट सिस्टम प्रयागराज में रमित शर्मा को पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बरेली में आईजी रेंज थे।
-तरुण गाबा को शासन ने सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन से हटाकर लखनऊ जोन का नया आईजी नियुक्त किया है।
-प्रयागराज के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह को बरेली परिक्षेत्र का महानिरीक्षक नियुक्त कर भेजा गया है।
-जबकि चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रयागराज क्षेत्र का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
-मुनिराज जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है।
-प्रशांत वर्मा को अयोध्या से हटाकर बहराइच का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
-जबकि केशव कुमार चौधरी को बहराइच से हटाकर आगरा में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति मिली है।
-शैलेश पांडे को प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर मथुरा में उसी पद पर तैनाती दी गई है।
-जबकि मथुरा में तैनात अभिषेक यादव को लखनऊ अभिसूचना मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
-आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में भेजा गया है।

Related posts

Mahavir Jayanti 2022 : भगवान महावीर की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बैंड-बाजे की धुन पर थिरके लोग

Abhishek Kumar Rai

राहत : Air Asia ने थाइलैंड और मलेशिया के लिए उड़ानें शुरू कीं, जानें पूरा शेड्यूल

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शुक्रवार को निपटाए जाएंगे बैंकों और बीमा के मामले : जनपद न्यायाधीश जेपी यादव करेंगे शुभारंभ

Swapnil Yadav

Deoria News : 33 लाख पेड़ लगाएगा देवरिया प्रशासन, हर विभाग को मिला टारगेट, गंगा आरती की बनी योजना

Abhishek Kumar Rai

बापू इंटर कॉलेज में डीएम और एसपी ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह : तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर डीएम का बड़ा आदेश : सीएमओ और अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!