खबरेंदेवरिया

बरियारपुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट मिला अनुपस्थित : डीएम ने मांगा जवाब, एसपी संग थाना भवन का किया निरीक्षण

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार दोपहर न्यू पीएचसी बरियारपुर (New PHC Bariyarpur) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुराग पांडेय अनुपस्थित मिले, जिस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

डीएम ने न्यू पीएचसी पर तैनात आयुष के डॉक्टर विनीत कुमार से स्वास्थ्य केंद्र के विषय में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने न्यू पीएचसी पर एमबीबीएस डॉक्टर तैनात करने के संबन्ध में सीएमओ को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल को जनहित में अधिक से अधिक उपयोगी बनाने के संबन्ध में सीएमओ से रिपोर्ट भी तलब की।

निर्माणाधीन थाना भवन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को बरियारपुर में निर्माणाधीन थाना भवन (Bariyarpur Thana) का निरीक्षण किया। 7.65 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नए आवासीय थाना भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल करा रही है।

मौके पर प्रोजेक्ट की जानकारी देने वाला बोर्ड न मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

एक्शन : यूपी रेरा की टीम ने श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी का किया निरीक्षण, मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai

देवरिया हमारे लिए घर के आंगन जैसा : जीआईसी में बोले मुख्यमंत्री योगी, बैतालपुर चीनी मिल पर दिया बड़ा बयान

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 24 अगस्त को देवरिया में कंपनियां करेंगी भर्ती, इन ट्रेड और उम्र वर्ग के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान- पुलिसकर्मियों का भत्ता 25 फीसदी बढ़ेगा, इन्हें मिलेगा लाभ

Harindra Kumar Rai

नियुक्ति : किसान एकता संघ ने शौकत अली को यूपी अध्यक्ष बनाया, संगठन में इन लोगों का बढ़ा कद

Abhishek Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी ने किया बैरक का शिलान्यास : बोले-योगी सरकार में पुलिसकर्मियों को मिल रही बेहतर सुविधा

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!