खबरेंदेवरिया

अमृत सरोवर और पार्क बनाने में फिसड्डी देवरिया के सभी ब्लॉक : बार-बार नोटिस के बावजूद लक्ष्य से चूके

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने शुक्रवार को महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत समस्त विकास खण्ड के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के साथ योजनान्तर्गत बनाये जा रहे खेल मैदान, पार्क, अमृत सरोवर, पोषण वाटिका एवं स्कूल बाउन्ड्री पर चल रहे कार्य की समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दिये।

माह सितम्बर 2022 तक प्रत्येक विकास खण्ड में दो अमृत सरोवर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। इसके सापेक्ष मात्र विकास खण्ड बनकटा, भटनी, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना, भलुअनी एवं भाटपाररानी में 01-01 तालाब पूर्ण किये गये हैं। इस सम्बन्ध समस्त खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी को 25 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे।

इन सभी विकास खण्ड के अतिरिक्त किसी भी ब्लॉक में एक भी कार्य पूर्ण नहीं किए जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया। साथ ही उन्हें निर्देश दिये गये कि 30 नवम्बर तक माह सितम्बर के लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूर्ण करायें एवं अन्य चयनित सभी अमृत सरोवरों पर कार्य कराते हुए कार्य पूर्ण कराये एवं कार्य का फोटोग्राफ ग्रुप में पोस्ट करें।

प्रत्येक विकास खण्ड में 4-4 खेल मैदान विकसित किए जाने के लक्ष्य दिये गये थे, जिसके सापेक्ष अभी भी 19 खेल के मैदान पर कोई कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। अब तक विकास खण्ड लार में कोई कार्य प्रारम्भ नहीं होने पर खण्ड विकास अधिकारी लार को ‘चेतावनी’ निर्गत किया गया। सभी को निर्देश दिये गये कि सभी चयनित खेल मैदान पर कार्य प्रारम्भ करायें एवं कार्य के फोटोग्राफ ग्रुप में पोस्ट करें।

वन ब्लाक टू पार्क के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड मे 02-02 पार्क का निर्माण कराये जाने का लक्ष्य का निर्धारण किया गया है, जिसमें विकास खण्ड लार, पथरदेवा एवं सलेमपुर में कार्य प्रारम्भ नहीं होने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण निर्गत किया गया है। उन्हें निर्देश दिये गये कि चयनित पार्क पर कार्य प्रारम्भ कराते एवं कार्य के फोटोग्राफ ग्रुप में पोस्ट करें।

प्रत्येक विकास खण्ड में 10-10 पोषण वाटिका का निर्माण कराये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड लार द्वारा कार्य प्रारम्भ नहीं कराये जाने पर विकास खण्ड लार के खण्ड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया एवं निर्देश दिये गये कि दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष प्रत्येक विकास खण्ड इस सप्ताह तक कम से कम 04-04 पोषण वाटिका को पूर्ण करायें।

मनरेगा कंर्वजेन्स से चाहरदिवारी विहीन विद्यालायों में बाउंड्री निमार्ण की समीक्षा की गयी, जिसमें विकास खण्ड पथरदेवा 7, बैतालपुर 06, बरहज 03, तरकुलवा 6, रूद्रपुर 03,  बनकटा 2, भागलपुर, भटनी देवरिया सदर 03, लार-2, भाटपाररानी में 02, भटनी-1 एवं गौरीबाजार 1 कार्य पूर्ण पाया गया। निर्देश दिये गये कि पूर्ण बाउंड्री का फोटोग्राफ उपलब्ध कराते हुए शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये विवरण के अनुसार अन्य स्कूलों में नियमानुसार कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।

समस्त सक्रिय जॉब कार्ड धारकों को आधार से जोड़े जाने एवं आधार बेस पेमेण्ट की समीक्षा में जनपद में कुल 197465 जॉब कार्ड के सापेक्ष मात्र 178205 को आधार से जोड़े गये हैं। जिसमें विकास खण्ड लार 80.07 एवं भागलपुर- 80.84 में सबसे कम प्रगति किया है। सक्रिय जॉब कार्ड धारकों के सापेक्ष मात्र 63496 का आधार बेस पेमेण्ट के माध्यम से भुगतान किये जाने पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सभी सक्रिय जॉब कार्ड धारक को आधार से जोड़ते हुए आधार बेस पेमेण्ट के माध्यम से भुगतान कराना सुनिश्चित करें।

इस कार्य को 30 नवम्बर तक शतप्रतिशत किये जाने के लिए राज्य स्तर से निर्देश प्राप्त है। कम प्रगति वाले विकास खण्ड लार एवं भागलपुर के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

Related posts

BIG NEWS : बिना लाइसेंस देवरिया की सड़कों पर दौड़ रहे 1500 ई-रिक्शा, अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा प्रशासन, बन रही ये योजना

Sunil Kumar Rai

कार्रवाई : यूपी विधानसभा चुनाव में पकड़ा गया 42 करोड़ का हजारों किग्रा ड्रग, 90 करोड़ कैश बरामद

Sunil Kumar Rai

महामहिम का नहीं पूरे देश का विरोध कर रहा विपक्ष : शलभ मणि त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

Lata Mangeshkar Smriti Chowk : यूपी के इस जिले में लता मंगेशकर स्मृति चौक बनाएगी योगी सरकार, जानें क्या होगा खास

Harindra Kumar Rai

यूपी के गांवों का इतिहास लिखेगी सरकार, आईटीआई में इन ट्रेड्स की पढ़ाई बंद होगी, पढ़ें आज की महत्वपूर्ण खबरें

Harindra Kumar Rai

जिम्मेदारी : सीएम योगी ने 98 लाख लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए 29 अरब, कही ये बड़ी बात

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!