खबरेंदेवरिया

बड़ी खबर : देवरिया में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने दी ये जानकारी

Deoria News : गुरुवार की सुबह देवरिया सदर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान हैं तथा दोनों हाथ कपड़े से बंधे गए थे। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कल रात निकला था

मृतक अजय मिश्र (30 वर्ष) बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव का रहने वाला था। वह बुधवार की शाम घर से बाजार के लिए निकला था। लेकिन जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके नंबर पर लगातार कॉल किए गए। लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। परिजनों ने उसके दोस्तों, करीबियों से भी पता लगाया। लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

ग्रामीणों ने देखा शव

गुरुवार की सुबह देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर श्री पिपरा चंद्रभान की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे अजय मिश्र का शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने डेड बॉडी को देखा। जैसे ही इसकी सूचना आस-पास के गांव में पहुंची, वहां भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली और उसकी पहचान हो सकी।

हत्या कर फेंका गया

माना जा रहा है कि युवक की गला काटकर हत्या की गई है। उसके दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी गला काटकर गड्ढे में फेंक दिया गया था। युवक के मौत की जानकारी मिलते ही उसके गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग सदमे में हैं।

कार्रवाई होगी

दे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की हत्या कैसे की गई है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू करेगी। दोषियों को जल्द हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को ई-मेल आईडी पर मिलेगा परिणाम ! जानें क्या है तैयारी

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया में 16 जून को आयोजित होगा रोजगार मेला, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे यूपी के 2500 नागरिक, वापसी के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, देखें Video

Abhishek Kumar Rai

जिला पर्यावरण समिति की बैठक : नाराज डीएम ने अनुपस्थित क्षेत्रीय अधिकारी के प्रतिनिधि को किया मीटिंग से बाहर, जानें देवरिया में प्रदूषण से बचाव के लिए प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 11 जून को एक मंच पर जुटेंगे जनपद के सभी सांसद-विधायक, ऐतिहासिक होगी गरीब कल्याण जनसभा

Abhishek Kumar Rai

शिक्षित ही नहीं स्किल्ड भी हो रहीं प्रदेश की बेटियां : योगी सरकार के इन अभियान से बदल रहे हालात

Shweta Sharma
error: Content is protected !!