खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने 3 पशु चिकित्साधिकारियों से मांगा जवाब : इस वजह से हुई सख्ती

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग देवरिया की विभागीय समीक्षा बैठक गांधी सभागार विकास भवन, देवरिया में आहूत की गयी। इसमें कार्यों में ढिलाई को लेकर सीडीओ ने 3 पशु चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।

बैठक में निराश्रित गोवंश, अस्थाई गो आश्रय स्थल, कान्हा गोशाला एवं वृहद गो संरक्षण केन्द्र, शीत ऋतु में गोवंश के लिए गो आश्रय स्थलों में किये गये प्रबन्ध, गो आश्रय स्थलों में हरा चारा उपलब्ध कराने तथा पराली प्रबन्धन के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जनपद के विकास खण्ड देसही देवरिया एवं बनकटा में गो आश्रय स्थल संचालित नहीं है। इसके क्रम में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को जमीन का चिन्हांकन कर गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरम्भ करने के लिए निर्देशित किया गया।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में संचालित गो आश्रय स्थलों की जांच करें तथा उनमें पायी गयी कमियों का निराकरण करें। वर्तमान में बढ़ रही ठण्ड को देखते हुए गो आश्रय स्थलों को तिरपाल से ढकने तथा पशुओं के लिए काऊ-कोट की व्यवस्था करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने पराली प्रबन्धन के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के कृषकों से पराली निकटतम गो आश्रय स्थलों में उपलब्ध करायें। विगत माह से चिकित्सा में कम प्रगति करने वाले 3 पशु चिकित्सालयों तरकुलवा,देसही देवरिया और सलेमपुर के पशु चिकित्साधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

एसडीएम सौरभ सिंह ने ली क्लास : UPSC Exam की तैयारी के दिए टिप्स, सिखाए टाइम मैनेजमेंट के गुर

Shweta Sharma

इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना व्यवसाय : सरकार दे रही लाखों रुपए की सब्सिडी, ऑनलाइन जमा होगा आवेदन

Sunil Kumar Rai

150 दिन में 3500 किमी का सफर : देश की सबसे लंबी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने लोगो और टैगलाइन जारी किया, राहुल गांधी करेंगे अगुवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 10 पर मामला दर्ज, इस विवाद में हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

पहल : यूपी बोर्ड के होनहारों को सम्मानित करेगी योगी सरकार, सीएम ने छात्रों से संवाद में दिए ये टिप्स

Harindra Kumar Rai

Tourism : उत्तराखंड घुमने जाएं तो यूपी सरकार के इस आवास में ठहरें, मिलेगी खास सुविधा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!