खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी ने जिला जेल में बच्चों में बांटी चॉकलेट : रेड क्रास सोसाइटी ने महिला बंदी और कर्मियों को वितरित की हाइजिन किट

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) की तरफ से बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने ज़िला जेल में बंद 126 महिला कैदियों सहित 11 महिला आरक्षियों को हाइजीन किट प्रदान किया।इसके पहले उन्होंने महिला कैदियों के बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया तथा बच्चों को चॉकलेट, टॉफी बांटीं।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कारागार में बंद महिला कैदियों की समुचित देखभाल की जाती है। रेड क्रॉस के द्वारा उनको और उनके साथ रह रहे बच्चों को आवश्यकता की वस्तुएं प्रदान की जाती हैं।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही ने कहा कि राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद सभी विचाराधीन महिला कैदियों को हाइजीन किट प्रदान करने का निर्देश दिया था। उसी क्रम में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा ने रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी के गोरखपुर मण्डल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के आजीवन सदस्य बाल विनोद चौरसिया, हिमांशु सिंह, नवनीत अग्रवाल, अनिल तिवारी, साहू विशाल कुमार गुप्ता, देवव्रत पाण्डेय, मुकेश गुप्ता, दीपू सैनी, हरिकेश चौहान, कृष्णा वर्मा, डॉ. संजय गुप्ता, संतोष यादव, मोहम्मद इमरान, गिरिजेश श्रीवास्तव, सूरज कुमार चतुर्वेदी सहित जिला जेल की महिला डिप्टी जेलर उपस्थित थीं।

Related posts

Deoria News: डीएम और डीआईजी ने देवरहा बाबा आश्रम में किया दर्शन, दिया ये आश्वासन

Abhishek Kumar Rai

एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन : सैकड़ों साल पुरानी डाक टिकट बनी आकर्षण

Shweta Sharma

सहूलियत : एक साथ 73 लाख कर्मियों को मिलेगा पेंशन, ईपीएफओ ने की बड़ी तैयारी, जानें

Abhishek Kumar Rai

वन्यजीव खाल तस्करी : तस्कर हरिशंकर सिर्फ 2 साल में बना कीमती संपत्ति का मालिक, कुंडली खंगाल रही पुलिस

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने 240 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र : बोले- माफिया नहीं,गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदना

Sunil Kumar Rai

कोरोना का कहर : मुंबई में मिला कोविड का XE वैरियंट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया इनकार, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!