खबरेंदेवरिया

Deoria News : कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा, संचालन समिति को मिली ये जिम्मेदारी

Deoria News : भाजपा सलेमपुर ने सिंचाई विभाग के डाक बंगला में नगर पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक आहूत की। इसमें चुनाव को लेकर हर स्तर पर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सुनील गुप्ता भी शामिल रहे।

बैठक के दौरान सुनील गुप्ता ने कहा कि निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर ही जीता जायेगा। प्रदेश नेतृत्व नगर निकाय चुनाव में जमीनी‌ कार्यकर्ताओं के लिये लगातार बैठक कर स्थिति टटोल रही है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता मजबूत होता है तो उनको प्रत्याशी बनाकर चुनाव जिताया जायेगा।

निकाय चुनाव के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही केन्द्र व प्रदेश में कमल खिलाया है। इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर नगर पंचायत चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर कार्यकर्ता लोगों से संर्पक कर उनकी समस्याओं को सुन निस्तारण कराने के लिये अधिकारियों से मिलें।

जहां हमारी आवश्यकता हो हमें भी अवगत करायें। हमारे स्तर से जो भी सहयोग होगा, किया जायेगा। नगर पंचायत प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि चुनाव जीतने के लिये आप सभी लोग अपने वार्ड में भ्रमण कर लोगों से लगातार संपर्क कर बीजेपी को वोट देने की अपील करें। नगर पंचायत चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र रामू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

नगर पंचायत चुनाव सलेमपुर संचालन समिति का गठन
नगर चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र, निकाय चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र के अलावा बूथ प्रबंधन प्रमुख विनय पांडेय, मतदाता सूची प्रमुख शेषनाथ भाई, कार्यक्रम प्रमुख अशोक तिवारी, प्रशासनिक कार्य प्रमुख बचनदेव गोंड़, मीडिया प्रमुख अजय दूबे वत्स, आईटी सोशल मीडिया प्रमुख अमित यादव सोनू को चुना गया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष सन्तोष त्रिगुणायक, जिला मंत्री हेमन्त मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

Related posts

देवरिया में बैंकों में अटकीं विभिन्न योजनाओं की 1000 फाइलें : इस बैंक में सबसे ज्यादा लंबित आवेदन

Abhishek Kumar Rai

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस : देवरिया भाजपा ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Laxmi Srivastava

BREAKING : देवरिया में 39 हजार पेंशनर्स का आधार वेरिफिकेशन बाकी, जल्द कराएं वरना रुकेगी पेंशन

Sunil Kumar Rai

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मिड डे मील के सैंपल : देवरिया में 500 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को किया जागरूक

Rajeev Singh

यूपी में खुद के भवन में शिफ्ट होंगे 12800 आंगनवाड़ी केंद्र : नवरात्रि से बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार, पढ़ें सीएम के सभी आदेश

Abhishek Kumar Rai

World Population Day 2022 : डीएम ने परिवार नियोजन जागरूकता रैली को किया रवाना, लोगों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!