खबरेंदेवरिया

रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान की पहल : प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 लोगों को किया सम्मानित, ब्लड डोनेशन कैंप में हुआ रक्तदान

Deoria News : देवरिया के सलेमपुर में स्थित श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान ने प्रतिभा सम्मान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा रहे। उन्होंने 460 लोगों को सम्मानित किया एवं 50 रक्तवीरों को भी सम्मानित किया गया।

रक्तवीर सम्मान समारोह में विशेष उपस्थित रमेश सिंह राजौरिया, विनय कुमार बरनवाल ने रक्तवीरों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राजेश मिश्रा ने कहा कि रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था एक ऐसी उभरती हुई संस्था है, जो वर्ष भर में 3 बार रक्तदान शिविर आयोजित कर के सैकड़ों लोगों का जीवन बचाने में मददगार रही।

कार्यक्रम के आयोजन में मंजीत सिंह, अनुभव मिश्रा, सन्नी प्रताप सिंह, विनीत चौबे, शांभवी मिश्र, मुस्कान सिंह, रवि प्रताप सिंह, खुशी आदि रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसी के साथ साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 30 यूनिट रक्त भी दान किया गया।

Related posts

17 अप्रैल तक होगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नामांकन : देवरिया में बनाए गए ये केंद्र, जानें

Sunil Kumar Rai

नोएडा परिवहन विभाग ने जारी की Advisory : बाहर निकलें तो रखें ध्यान, घने कोहरे के कहर से जूझ रहे लोग

Rajeev Singh

BREAKING : जान देने के इरादे से देवरिया में व्यक्ति ने छोटी गंडक नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में शांति में बाधक 5 लोग हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

Swapnil Yadav

सीएम ने सदन में पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन को दी श्रद्धांजलि : 9 नवंबर को हुआ था निधन

Sunil Kumar Rai

चिंताजनक : देवरिया में दो साल में सड़क हादसों में 279 लोगों की मौत, 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, डीएम ने निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!