खबरेंदेवरिया

खरवनिया पुल से अगले साल से शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने लिया जायजा, यूपी-बिहार को जोड़ेगा ब्रिज

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria Police SP Sankalp Sharma IPS) ने शुक्रवार को खरवनिया में छोटी गंडक नदी पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अभी तक एप्रोच मार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने बताया कि साढ़े 12 करोड रुपए की लागत से बनने वाले इस सेतु के तैयार होने की तिथि दिसंबर 2022 निर्धारित है। किंतु, अभी तक एप्रोच मार्ग बनाने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी ने पुल के पिलर की फिनिशिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण कार्य निर्धारित एस्टीमेट एवं डिजाइन के अनुसार ही किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि एप्रोच मार्ग बनाने का कार्य प्रत्येक दशा में दिसंबर 2022 में समाप्त कर लिया जाए और जनवरी के प्रारंभ में पुल से आवागमन प्रारंभ किया जाए।

उन्होंने कहा कि पुल प्रारंभ होने के उपरांत उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य दोनों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।

Related posts

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत : आयांश हॉस्पिटल पर लगा ताला, अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द, सीएमओ ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

विधि का ज्ञान देना ही विधिक साक्षरता का मूल उद्देश्य : सचिव इशरत परवीन फारूकी

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में मामूली कहासुनी में पड़ोसियों ने महिला को लहूलुहान किया, बाद में मौत, 4 पर केस दर्ज

Satyendra Kr Vishwakarma

रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक में बनेगा डिजिटल म्यूजियम : दिखाई देगी देवरिया की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत

Swapnil Yadav

कालाजार से बचाएगी मेडिकेटेड मच्छरदानी : देवरिया के इन ब्लॉक में फैली बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Rajeev Singh

मार्च तक तैयार हो जाएगा मोहन सिंह सेतु : लाखों लोगों को मिलेगी सहूलियत, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!