खबरेंदेवरिया

संगठन चलाने के लिए जरूरी पांच क : एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया मतलब, बीजेपी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया ज्ञान

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय औरा चौरी पर सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र भाजपा का इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुये पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि दो सांसदों से जनसंघ के रूप में अपना सफर शुरू करने वाली भाजपा आज वट वृक्ष बन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फल-फूल रही है।

दूसरे सत्र सामाजिक समरसता, मीडिया व सोशल मीडिया की भूमिका पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीएन कुशवाहा तथा मनोज सिंह क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने विस्तृत रूप से बताया। तीसरे सत्र केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिये किये महत्वपूर्ण कार्य पर विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिये किये गये कार्यों को बताया।

चौथे व समापन सत्र हमारी कार्यपद्धति एवं व्यक्तित्व विकास को सम्बोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी और एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि पार्टी का एक विशेष कार्य संस्कृति है। हम सत्ता प्राप्ति के लिये नहीं, भारत माता को परम् वैभव पर पहुंचाने के लिये काम करते हैं। किसी भी संगठन को चलाने के लिये पांच क की आवश्यकता पड़ती है।

पहला क है कार्यकर्ता, दूसरा क है कार्यक्रम, तीसरा क है कार्यालय, चौथा क है कोष और पांचवा क है कार्यपद्धति। इन पांच क के बल पर हम भारतीय जनता पार्टी को निरन्तर आगे लेकर बढ़ रहे है।कार्यपद्धति हमारे संगठन की आत्मा है।

इस दौरान जिला प्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रवि पाल,अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, अमित जायसवाल, राजेश राजभर, प्रह्लाद गुप्ता, विनय जायसवाल, संजय चौरसिया, विनय पटेल, माहिवाल जायसवाल, अरविन्द यादव, धनजंय कुशवाहा, रोशन प्रजापति, राजेश यादव, सौरभ गुप्ता, रामप्रवेश यादव, इंदू चौरसिया, मालती चौहान, अखिलेश गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता आदि रहे।

Related posts

समाधान दिवस : 6 अगस्त को कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मिलेगा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, जिले के सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद

Abhishek Kumar Rai

ऑपरेशन कब्जा मुक्ति के पहले दिन 29 स्थलों से हटा अतिक्रमण : सभी ब्लॉक में चला अभियान

Sunil Kumar Rai

Business Scheme : इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना कारोबार, 15 लाख तक की मिलेगी मदद, जानें

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने जाना निर्माण कार्यों का हाल : मिली ये खामियां, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Harindra Kumar Rai

DEORIA : राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने लंबित आवेदनों की समीक्षा की, दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

योगी सरकार ने सरकारी कर्मियों को दी वार्निंग : इस पोर्टल पर दें हर जानकारी, उल्लंघन हुआ तो रुकेगा प्रमोशन और…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!