उत्तर प्रदेशखबरें

किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : सीएम योगी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद को पूरी तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। धान खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने आदेश देते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्र समय से संचालित हों। किसानों को समय से उनकी उपज का भुगतान किया जाए। प्रदेश में ई-पॉप डिवाइस के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए। धान के मूल्य का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में पीएफएमएस (PFMS) से खाते सत्यापित कराते हुए कराया जाए। धान खरीद की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कॉमन श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति कुन्तल तथा ग्रेड-ए श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित है। अब तक धान क्रय केन्द्रों पर 21415.74 मिट्रिक टन धान की खरीद सम्पन्न हो चुकी है।

Related posts

Deoria News : 25 अगस्त को किसान मोर्चा की बैठक में बनेगी महत्वपूर्ण रणनीति, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने लंबित आवेदनों की समीक्षा की, दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थी को लिखी भावुक चिट्ठी, पढ़ें पूरा खत

Sunil Kumar Rai

पीएमएवाई अर्बन अवार्ड्स में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार यूपी : सीएम योगी ने इन शहरों के लिए दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

अंग्रेजों पर राज करेगा भारतवंशी ! ब्रिटेन का पीएम बनने की दौड़ में ऋषि सुनक सबसे आगे, पढ़ें उनके बारे में

Abhishek Kumar Rai

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदारमणि त्रिपाठी की नवीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि : संगठन की मजबूत नींव रखने वाले नेता को किया नमन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!