खबरेंदेवरिया

कैंप लगा कर लिए जाएंगे आवेदन : देवरिया के नवगठित नगर पंचायत और सीमा विस्तारित क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

Deoria News : परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने बताया है कि जिलाधिकारी जेपी सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेश पर नवसृजित निकाय नगर पंचायत हेतिमपुर, मदनपुर, भलुअनी और नगर पालिका परिषद देवरिया के सीमा विस्तारित क्षेत्रों से प्राथमिकता के आधार पर करटलमेंट/अभ्यर्पण सापेक्ष नये आवासों के डीपीआर मांगे गये हैं, जिसे शीघ्र भेजे जाने हैं।

इसके अनुपालन में 1 एवं 2 नवंबर को नवसृजित निकाय नगर पंचायत हेतिमपुर, मदनपुर, भलुअनी और नगर पालिका परिषद देवरिया के सीमा विस्तारित क्षेत्रों मे 10 बजे से सायं 04 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसमें वे लाभार्थी परिवार पति, पत्नी, अविवाहित पुत्र और अविवाहित पुत्रियां शामिल होगें जिनके परिवार के पास या तो उसके नाम से अथवा उसके परिवार के सदस्य के नाम से भारत वर्ष में कहीं भी मकान नहीं है।

लाभार्थी की वार्षिक आय तीन लाख तक है, वे कैम्प में आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप के साथ-साथ स्पष्ट भू-राजस्व सम्बन्धित दस्तावेज, बैंक पासबुक, आधार कार्ड (पति-पत्नी), आय प्रमाण पत्र आदि आवेदन पत्र जमा करें। योजना के तहत झोपड़ी, टीन सेट, कच्चा मकान के साथ विधवा, तलाक, बेघर, दिव्यांग को प्राथमिकता दी जायेगी।

प्रधानमन्त्री आवास योजना (शहरी) निशुल्क है। केवल देवरिया के सीमा विस्तारित क्षेत्र व नई नगर पंचायत के ही पूर्ण आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी तथा जिला समन्वयक (डीसी) के मोबाइल नम्बर 9984639106 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

DEORIA BREAKING : न्यायाधीश और अफसरों ने जाना राजकीय बाल गृह तथा खुला आश्रय गृह का हाल, जानें क्या मिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया : सदर सीट पर होगी कांटे की टक्कर, सपा ने पूर्व भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे को बनाया उम्मीदवार

Sunil Kumar Rai

देवरिया में आज से होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज : बीमारियों से बचाव को प्रशासन उठाएगा ये बड़े कदम

Sunil Kumar Rai

यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने का एक्शन प्लान तैयार : 15 जिलों के उद्योग को मिलेगा बड़ा बाजार

Rajeev Singh

देवरिया नगर निकाय चुनाव : धनबल और बाहुबल से निपटने के लिए उड़न दस्ते गठित, रखेंगे हर गतिविधि पर नजर

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने कोला गांव की प्रधान को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पिछले महीने पंचायत सचिव को किया था सस्पेंड, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!