खबरेंदेवरिया

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण, समुदाय संग सहभोज में लिया हिस्सा

Deoria News : देवरिया जिले की नगर पंचायत लार के पिपरा के पकड़ी वार्ड में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने किया। इस मौके पर राज्य मंत्री ने दलित समुदाय के लोगों के साथ सहभोज में हिस्सा लिया।

यह संदेश दिया
कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील यादव स्नेही ने सांस्कृतिक गीतों से किया। मंत्री ने सभी लोगों से डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों और संकल्पों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक एकजुटता एवं भाईचारे से रहने की भावना का संदेश दिया। भारतीय संविधान की देन है कि आज भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

संघर्षों में मुकाम हासिल किया
उन्होंने कहा कि देश की आजादी में बाबा साहब का विशेष योगदान रहा है। बाबा साहब ने सबको समान अधिकार दिया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में अपना जीवन यापन करते हुए शिक्षा हासिल की। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्य कर रही है।

मार्ग पर चलने की जरूरत है
वरिष्ठ भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि बाबा साहब का बचपन संघर्षों में बीता। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को झेलकर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो। संगठित रहकर आज के युवाओं को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। भाजपा की सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है।

आभार व्यक्त किया
अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज देवी ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर ने अपने लिखित संविधान के जरिए जिस तरह दलित गरीबों को समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किया वह अद्वितीय है। नगर पंचायत प्रतिनिधि जगदीश यादव और करण यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अतिथियों का किया स्वागत
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में आए अतिथियों का नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज देवी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर, साल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कुंजबिहारी सिंह, बृजेशधर दूबे, वीरेंद्र कुशवाहा, अवधेश यादव, श्यामा सिंह, अरुण पांडेय, कमलेश तिवारी, अमूल सिंह, शमशुद्दीन अंसारी, संजय दूबे आदि ने सभी अतिथियों ने अपने भाषण के दौरान बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन चन्द्रभूषण सिंह ने किया। इस अवसर पर अमरनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह राजू, निलाम्बुज मिश्र, मोदनवाल, अजय दूबे वत्स, नागेन्द्र गुप्ता, धीरज सिंह, अभिनाश सिंह, विष्णुकांत तिवारी, विनय दुबे, राममनोहर शर्मा, आनन्द कुशवाहा, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम ने देवरिया को 5 जोन में बांटा : 12 रिजर्व मजिस्ट्रेट की तैनाती, हर गतिविधि होगी मॉनिटर

Swapnil Yadav

Deoria News : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त राजेश रावत बाहर, भाजपा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

अग्रवाल महासभा की तैयारी : धूमधाम से मनाई जाएगी महाराज अग्रसेन की 5146वीं जयंती, निकाली जाएगी शोभा यात्रा और होगा मैजिक शो

Shweta Sharma

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने दो थानों का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

जलभराव का जायजा लेने निकले डीएम और एसपी : ग्रामीणों को हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त, अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

पूर्वांचल के लिए खुशखबरी : पीएम मोदी ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, अयोध्या होते हुए राजधानी पहुंचेगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!