खबरेंदेवरिया

घट रहा नदियों का जलस्तर : सीडीओ ने बाढ़ से हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट, बीमारियों से बचाव के लिए सीएमओ को दी जिम्मेदारी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से नदियों के जल स्तर से हुई वृद्धि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से क्षतिग्रस्त सरकारी सम्पत्ति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं सम्बन्धित अधिकारी ने इसमें प्रतिभाग किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी देवरिया ने 10 बिन्दुओं पर सूचना माँगी। सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित प्रारूप पर सूचना 28 अक्टूबर 2022 को 12.00 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियन्ता बाढ खण्ड, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता विद्युत खण्ड बरहज, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) ने अवगत कराया कि सर्वे का कार्य चल रहा है। ससमय सूचना उपलब्ध करा दी जायेगी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि निर्धारित प्रारूप सूचना उपलब्ध करा दी गयी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि पशुओं में बीमारी की पहचान कर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पशुओं में टीकाकरण कार्य में शिथिलता न बरती जाए। सहायक अभियन्ता नलकूप ने अवगत कराया कि क्षतिग्रस्त नलकूप की नालियों का विभाग द्वारा आकलन करा दिया गया है, जिसे विभाग द्वारा स्वयं बनवाया जायेगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA Deoria Harishchandra Nath) को निर्देशित किया गया कि विभागीय क्षतिग्रस्त सरकारी सम्पत्ति का आकलन कर विस्तृत व्यौरा ससमय प्रस्तुत करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया (CMO Deoria Dr Rajesh Jha) से अपेक्षा की गयी कि मेडिकल की टीम से सर्वे कराकर किसी भी प्रकार की बीमारी की आशंका को देखते हुए दवाओं की उपलब्धता, व्यवस्था एवं बीमार रोगी की पहचान कर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाए तथा निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराएं।

Related posts

Birsa Munda Jayanti : भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस, महान क्रांतिकारी को दी श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

उपलब्धि : विजेंद्र राय लवली को मिला दुष्यंत स्मृति सम्मान, अब पद्मश्री की तैयारी, 27 वर्षों में लगा चुके हैं 5 लाख से ज्यादा पौधे

Sunil Kumar Rai

अवसर : यूपी में सूचना आयुक्त पद पर होगा चयन, सिर्फ ये लोग कर सकेंगे आवेदन, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस : सांसद, विधायक और राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने उन्हें ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

UP Cabinet Decision : यूपी कैबिनेट ने धान क्रय नीति का किया निर्धारण, रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया अनिवार्य, जानें और क्या बदला

Sunil Kumar Rai

ई-वाउचर जनरेट करने में देवरिया को यूपी में मिला पहला स्थान : सीएमओ डॉ राजेश झा ने दी बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!