खबरेंदेवरिया

छठ घाटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट सकुशल संपन्न कराएंगे पर्व, डीएम और एसपी ने स्थलों का लिया जायजा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने छठ पूजा (Chhath Puja 2022) की तैयारियों के दृष्टिगत गुरुवार को परमार्थी पोखरे, भाटपाररानी स्थित रानी के पोखरे तथा सलेमपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित नदावर घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने के संबन्ध में अधिकारियों को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर प्रशासन द्वारा विशेष इतंजाम किये जायेंगे। इस संबन्ध में 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ईओ, बीडीओ तथा एडीओ पंचायत का दायित्व होगा कि वे पूजा स्थल/घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, तालाब/नदी में बैरिकेडिंग, नदी घाटों के निकट गोताखोर व नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था कर ली जाए, जिससे वाहनों की वजह से लगने वाले जाम पर लगाम लग सके। समस्त छठ पूजा स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System) उपलब्ध रहेगा, जिससे आवश्यक संदेश पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुँचाया जा सके।

जिलाधिकारी ने परमार्थी पोखरे एवं अन्य संकरे स्थानों पर स्थित छठ पूजा स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पटाखों का प्रयोग नहीं करने का अनुरोध किया। साथ ही तालाब, पोखरों एवं घाटों पर सफाई के विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने छठ पूजा स्थलों पर चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि छठ पूजा स्थलों की सतत निगरानी की जाएगी। सादे ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

Related posts

BREAKING : ओप्पो इंडिया ने 4389 करोड़ रुपये का किया फर्जीवाड़ा, डीआरआई की जांच में मिले हैरान करने वाले साक्ष्य

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : लांच हुआ टीवी समाचार चैनल, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मीडिया के बारे में रखे ये विचार

Abhishek Kumar Rai

फसल बीमा योजना : यूपी के 27 लाख किसानों को 3074 करोड़ की क्षतिपूर्ति हुई, जानें कैसे कृषकों को लाभ पहुंचा रही स्कीम

Sunil Kumar Rai

World Environment Day 2022 : विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने का लिया संकल्प, नवाब सिंह नागर ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

अनुसूचित मोर्चा के जरिए मतदाताओं को साधेगी भाजपा : देवरिया में 25 फरवरी को होगा प्रशिक्षण

Laxmi Srivastava

सीडीओ देवरिया ने 54 कर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई : 11 बजे तक रहे गायब, इस ब्लॉक में हो रहा सबसे ज्यादा खेल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!