खबरेंदेवरिया

Deepawali 2022 : एसवी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्रदूषण पर बनाई रंगोली, राष्ट्रीय पक्षी के संरक्षण का दिया संदेश

Deoria News : जिले के सलेमपुर के मझौली राज नगर के पूरब रौनी गंगाचक के सामने स्थित एसवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (SV International Public School) के बच्चों ने दीपावली और धनतेरस के त्योहार के उपलक्ष्य में ‘प्रदूषण मुक्त दीपावली’ एवं ‘पीकॉक प्रोटेक्शन फोर्स’ थीम पर विभिन्न रंगोली बनायी।

राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण और प्रदूषण मुक्त दीपावली पर छात्रों ने अपने विचार रखे। प्राथमिक से लेकर माध्यमिक के सभी छात्रों में मिट्टी दीप निर्माण और विविध रंगों के साथ रंगोली बनाने को ले कर काफी उत्साह था। सभी कक्षाध्यपकों ने छात्रों को निर्देशन दिया।

विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर पाण्डेय, प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश मिश्र के साथ एमपी तिवारी, अजय गुप्ता, रवि वर्मा, शशिकला मिश्रा, बिंदू यादव, ऋषिका सिंह, पवन मिश्र, सीपी पांडेय, एमडी जुनैद, आरके उपाध्याय, अभय सिंह आदि ने छात्रों को प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने और पक्षियों के संरक्षण के लिए प्रेरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज, 23 अक्टूबर 2022 को जनपद अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। इस वर्ष दीपोत्सव का छठां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी सर्वप्रथम भगवान श्रीरामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। उसके बाद वह नया घाट पर सरयू जी की आरती करेंगे। प्रधानमंत्री राम जी पैड़ी पर आयोजित भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारम्भ करेंगे। तदोपरान्त वह नया घाट पर आयोजित ग्रीन एण्ड डिजिटल फायरवर्क्स का अवलोकन करेंगे।

Related posts

बेखौफ बिल्डर : सालों से परेशानी झेल रहे अजनारा के खरीदार, हर दरवाजे से मिली निराशा, राष्ट्रगान गाकर जताया विरोध

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : देवरिया के इस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर होगा निर्माण

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया प्रशासन 25 गांवों का व्हॉट्सग्रुप बनाएगा, जानें क्या है लक्ष्य

Satyendra Kr Vishwakarma

अगले 25 साल में नए भारत के उत्थान को पूरी दुनिया देखेगी : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

BBC पर इनकम टैक्स की छापेमारी : विपक्ष ने बताया अघोषित आपातकाल, पढ़ें पूरा मामला

Pushpanjali Srivastava

यूपी : 16 हजार से ज्यादा मदरसों में राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य हुआ, सरकार ने भेजा शासनादेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!