खबरेंदेवरिया

टाइम टेबल से होगा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण : 18 नवंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, जानें सभी जरूरी तिथियां

Deoria News : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) तथा जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का निर्धारित समय सारणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जायेगा।

डीएम जेपी सिंह ने निर्धारित समय सारणी के विवरण में बताया है कि –
-ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर
-ड्राफ्ट के रुप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 1 नवंबर से 7 नवंबर
-दावे और आपत्तियों का निस्तारण 08 नवंबर से 12 नवंबर तक
-दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्रवाई 14 नवंबर से 17 नवंबर तथा
-अंतिम रुप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन की तिथि 18 नवंबर निर्धारित है।

सार्वजनिक जानकारी के लिए समस्त कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यही कार्यक्रम प्रदर्शित कराया जायेगा। मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने के लिए 1 नवंबर से 4 नवंबर तक की अवधि में आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अवगत कराया गया है कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार कराकर उनके निर्वाचनों का अधीक्षण, निदेशन एवं नियन्त्रण करना आयोग का संवैधानिक दायित्व है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जाएगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूर्ण करायी जायेगी।

Related posts

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Sunil Kumar Rai

यूपी में 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कराए जाएंगे वितरित : योगी सरकार ने किसानों के लिए 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में सरकारी कर्मचारी ने सरकार के गोदाम से गायब किया करोड़ों का अनाज, जांच टीम भी हुई हैरान, पढ़ें पूरा प्रकरण

Abhishek Kumar Rai

यूपी के आलू का विदेशों में बज रहा डंका : इस जिले से पहली खेप भेजी गई गुयाना, किसान खुद बन रहे निर्यातक

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी सुविधा, परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी, नया अस्पताल बनाने की तैयारियां तेज

Sunil Kumar Rai

Chess Olympiad Torch Relay 2022 : सीएम योगी ने मशाल का लखनऊ में किया स्वागत, यूपी के इन जनपदों से गुजरेगी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!