खबरेंदेवरिया

बच्चों के खेलने की रहे व्यवस्था : राजकीय बाल गृह पहुंचे न्यायाधीशों ने दिए ये आदेश, इंतजामों का लिया जायजा

Deoria News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सिविल जज (जेडी) ने बुधवार को राजकीय बाल गृह एंव पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया।

खेलने की व्यवस्था रहे
निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने निर्देशित किया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने के लिए कैरम, चेस सिखाने की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों की दिनचर्या में योगा और व्यायाम को भी रखा जाये, जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें।

योग करने के लिए प्रेरित किया
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दूबे ने बच्चों केे स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए कठोर निर्देश दिए। बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारूकी ने भोजन की खाद्य सूची का निरीक्षण किया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया।

अध्ययन का निरीक्षण किया
उन्होंने कहा कि राजकीय बालगृह देवरिया में कुल 26 बच्चे तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय में कुल 6 बच्चे वर्तमान में उपस्थित पाये गये। सिविल जज (जेडी) श्रीकान्त गौरव ने बच्चों के अध्ययन का निरीक्षण किया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

ये रहे मौजूद
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दूबे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इशरत परवीन फारूकी, सिविल जज (जेडी) श्रीकान्त गौरव, पाथ वात्सल्य एवं खुला आश्रय गृह समन्वयक अमित कुमार चौबे व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

खास खबर : 63 पाकिस्तानी परिवारों के मसीहा बने मुख्यमंत्री योगी, 38 साल का इंतजार किया खत्म, जानें सीएम ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के वॉलंटियर बाढ़ क्षेत्र में बांट रहे राहत सामग्री, ये पदाधिकारी संभाल रहे कमान

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 24 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश : सीएम योगी ने की समीक्षा, गांवों और किसानों से जुड़ा दिया बड़ा आदेश

Rajeev Singh

देवरिया के दो ब्लॉक में गो आश्रय स्थल अधूरे : सीडीओ ने दी चेतावनी, पढ़ें प्रशासन की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नए भारत का उदय हो रहा है : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Abhishek Kumar Rai

छठ घाटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट सकुशल संपन्न कराएंगे पर्व, डीएम और एसपी ने स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!