खबरेंदेवरिया

धनगर समाज ने डीएम से की शिकायत : लेखपाल संघ नहीं मान रहा शासनादेश, जिलाधिकारी ने 2 दिन में मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Deoria News : उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी कार्यालय देवरिया से जारी आदेश के बावजूद जनपद में कुछ लेखपाल धनगर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे नाराज समुदाय के लोगों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) को शिकायती पत्र सौंपा।

लेखपाल संघ पर उठे सवाल
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ (All India Dhangar Samaj Mahasangh) के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पाल धनगर ने डीएम को समुदाय की इस महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट आदेश के बावजूद सलेमपुर तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष लकमुद्दीन अंसारी कुछ लेखपालों को भ्रमित कर रहे हैं और शासन-प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से मांग की कि धनगर समाज के हित में इस आदेश का अनुपालन कराएं।

मनमानी कर रहे
अपने शिकायती पत्र में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल धनगर ने कहा है कि धनगर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए समस्त तहसीलदार और उप जिलाधिकारी को प्रशासन से निर्देशित किया गया है। तहसीलदार सलेमपुर ने सभी लेखपालों को भी इस आदेश का पालन करने के लिए आदेशित किया था। लेकिन सभी लेखपाल इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इससे समाज के लोगों को परेशानी हो रही है।

2 दिन में मांगी रिपोर्ट
धनगर समाज की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में ही लेखपालों को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने सलेमपुर एसडीएम से 2 दिन के अंदर इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा है कि शासन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने धनगर समाज के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश जारी किया था। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इसके अनुपालन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने सख्त चेतावनी दी गई थी।

इन्होंने दिया ज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में ऑल इंडिया धनगर महासंघ के जिला अध्यक्ष जेपी धनगर, विकास कुमार धनगर, रविंद्र धनगर, अमृत, संजय, संतोष, सुनील, धर्मेंद्र और मुकेश धनगर आदि शामिल रहे।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम की सख्ती से 69 साल बाद 4 संपत्ति निष्क्रांत दर्ज हुईं, साल 1953 में कोर्ट ने दिया था आदेश, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : डीएम ने देवरिया अभियोजन विभाग को वितरित किया पुरस्कार प्रमाण पत्र, देश में यूपी को मिला पहला स्थान

Sunil Kumar Rai

प्रभारी जनार्दन तिवारी ने देवरिया में किया जनसंपर्क : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर ये बोले

Sunil Kumar Rai

अमर बलिदानियों के सर्वस्व त्याग से प्रेरणा लेकर लिखें भविष्य : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

यूपी : एक प्लेटफॉर्म पर मिलेगी राज्य के मंदिरों की जानकारी, पर्यटन मित्र संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

यूपी में बनेंगे ड्रोन : युवाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!