खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने जल भराव क्षेत्र का किया दौरा : फसल को हुई क्षति का होगा आकलन, प्रशासन ने की तैयारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने गुरुवार को बरहज तहसील अन्तर्गत मईल में जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी।

इन गांवों में चल रहा अभियान
जिलाधिकारी ने कहा कि बरहज तहसील क्षेत्र के कुछ गांव पानी से घिरे हुए हैं। आबादी पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक कोई भी जन एवं पशु हानि नहीं हुई है। परसिया देवार, विशुनपुर देवार, भदिया अवल, केटवलिया आदि गांवों में राहत कार्य किये जा रहे हैं, ताकि जन सामान्य को कोई दिक्कत न हो। लगभग एक दर्जन गांवों में आंशिक रुप से पानी लगा है।

राशन वितरण किया गया
प्रशासन का यह प्रयास है कि वहां के नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहे। जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कोटेदार द्वारा खाद्य सामाग्री की व्यवस्था की गयी है। जलभराव से प्रभावित आबादी के क्षेत्रों में राहत सामाग्री का वितरण शुरु कराया जा रहा है।

कम होगा जलभराव
जिलाधिकारी ने बताया कि देवरहा बाबा आश्रम के निकट अस्थायी जलभराव की स्थिति है। आश्रम तक आवागमन के लिये दो नाव लगाये गये हैं। अधिशासी अभियंता बाढ द्वारा अवगत कराया गया है कि कल से जल स्तर में गिरावट होने का अनुमान है। प्रशासन आश्रम में रह रहे लोगों के निरंतर सम्पर्क में बना हुआ है। आश्रम की गोशाला मेें हरे चारे की उपलब्धता बनाये रखने के लिये मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक अस्थायी समस्या है।

ये तैयारी रहेगी
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बरहज को जल भराव से प्रभावित मैरुण्ड हो चुके क्षेत्रों में आवागमन के लिये पर्याप्त संख्या में नाव तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रो में पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एन्टी स्नैक वैनम की डोज एहतियाती तौर पर रखने एवं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिये रात को भी पैरामेडिकल स्टॉफ को तैनात करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रो में फसल को हुई क्षति आकलन का कार्य जल स्तर में कमी के तत्काल उपरान्त किया जायेगा और किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा की जायेगी।

संपर्क करें लोग
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस नियमित रुप से गश्त करेगी। किसी भी आपात स्थिति में लोग पुलिस से सम्पर्क कर सकते हैं। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा ग्राम सभा मईल में देवरहा बाबा आश्रम की गायों को टीकाकरण एवं दवा का वितरण किया गया।

ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम बरहज गजेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ पीएन सिंह, बीडीओ निरंकार मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

Lok Adalat : लोक अदालत में हुआ 14 वादों का निस्तारण, जनपद न्यायाधीश ने निभाई सराहनीय भूमिका

Sunil Kumar Rai

यूपी में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय : 6 वर्ष में साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, जानें क्या बोले सीएम योगी

Rajeev Singh

प्राथमिक विद्यायल पुरैना पहुंचे सीडीओ : मिड डे मील की सामग्री देख हुए हैरान, ढाई किलो चावल में 100 ग्राम सोयाबीन और…

Rajeev Singh

प्रयागराज : पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए तैयार संगम नगरी, मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

Satyendra Kr Vishwakarma

कुशीनगर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तमकुही राज से किया नामांकन, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी ने ली प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों की क्लास : दी ये बड़ी नसीहत, स्कूलों में इन एक्टिविटीज को बढ़ाने पर दिया जोर

Rajeev Singh
error: Content is protected !!