खबरेंदेवरिया

Deoria News : वरिष्ठ अफसरों से मिला भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा और बनी ये सहमति

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया के जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (BJP Deoria President Antaryami Singh) के नेतृत्व में मंगलवार को गांधी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों से मिला।

इन विषयों पर हुई चर्चा
इस दौरान सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं को निचले स्तर तक आपसी सहयोग और समन्वय से पहुंचाने तथा विभिन्न विभागों से जुड़े समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य, बिजली, ला एण्ड आर्डर, सिचाई, सड़क, गोंड़ समाज के प्रमाण पत्र, राशन कार्डों में कटे नामों, वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति आदि में आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

समन्वय से होगा काम
सभी बातों पर चर्चा के उपरान्त जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि हम सब आपसी सहयोग और समन्वय से सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करेंगे। ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

लोगों तक पहुंचाएंगे योजनाएं
डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं को भी आपसी सहयोग से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने भी चर्चा के बाद विश्वास व्यक्त किया कि हम सभी मिलकर सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं को आम जनता तक आसानी से पहुचायेंगे।

ये रहे मौजूद
बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार और स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, खाद्य रसद विभाग, समाज कल्याण, बिजली, डूडा से जुड़े अधिकारी और भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related posts

बड़ी खबर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिसबलों को सराहा, 35 हजार जवानों की शहादत को किया याद

Sunil Kumar Rai

DEORIA : कोविड वैक्सीनेशन के लिए चलेगा विशेष अभियान, इन वर्ग के लोगों पर रहेगा खास ध्यान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक : 1900 से ज्यादा बूथों पर चलेगा अभियान

Rajeev Singh

प्लास्टिक कचरा से मुक्त होने वाले ग्राम पंचायत होंगे सम्मानित : सामुदायिक शौचालयों में बंद मिला ताला तो… जानें डीएम ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन, देवरिया में इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग और टूलकिट

Sunil Kumar Rai

अवसर : 30 मई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी हायर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!