उत्तर प्रदेशखबरें

बाढ़ की चपेट में यूपी की 25 लाख आबादी : सीएम योगी ने मंत्रियों को क्षेत्र में जाने के दिए आदेश, फसल नुकसान का आकलन कर होगा भुगतान

Uttar Pradesh : वर्तमान में प्रदेश के 15 जनपदों में 1500 से अधिक गांवों की लगभग 25 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इन सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी (NDRF, SDRF, PAC) की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई अतिवृष्टि से उपजी परिस्थितियों की समीक्षा की। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि मंत्री समूह अपने प्रभार वाले मंडलों, जनपदों में तत्काल दौरा कर राहत एवं बचाव के प्रयासों को और बेहतर बनाने में सहयोग करें।

बारिश से हुआ नुकसान

मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित सभी जिलों में राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज करने और एडीएम, जॉइंट मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जनपदीय कंट्रोल रूम को 24×7 क्रियाशील रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि विगत कुछ दिनों में अत्यधिक बरसात से जनजीवन, पशुधन और खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। कई जनपदों में जन-धन हानि की सूचना मिली है। राज्य सरकार सभी प्रभावित जनों की सुरक्षा और भरण-पोषण के लिए आवश्यक प्रबंध करने को प्रतिबद्ध है।

दुख व्यक्त किया

अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश तथा डूबने से हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।

समय से मिले राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को तत्काल मदद पहुंचाई जाए। राहत पैकेट के वितरण में देरी न हो। राहत शिविरों में प्रकाश आदि के पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवेदना और सहयोग का समय है। हमारी पूरी टीम को एकजुट होकर कार्य करें।

आशंका रहती है

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न जलजनित, मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार की आशंका होती है। साथ ही सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। ऐसे में राहत शिविरों के समीप स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। यहां एंटी वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता जरूर रहे।

नुकसान का आकलन करें

कृषि फसलों पर पड़े प्रभाव की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में राजस्व और कृषि विभाग की टीम गहन सर्वेक्षण करते हुए नुकसान का आकलन करें। ताकि किसानों को क्षतिपूर्ति की जा सके। सीएम ने इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए किए जाने के निर्देश दिए हैं।

खतरे के निशान से ऊपर हैं नदियां

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में पशुचारे का पर्याप्त प्रबन्ध किया जाए। वर्तमान ने राप्ती और सरयू (घाघरा) खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री ने नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Related posts

गुजरात में भाजपा के विकासवादी नीतियों की जीत है : अंतर्यामी सिंह

Abhishek Kumar Rai

देवरहा बाबा आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास इंतजाम : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और डीएम ने विकास कार्य का लिया जायजा

Rajeev Singh

Russia Ukraine War : प्रतिबंध झेल रहे रूस में बढ़ी भारतीय उत्पादों की मांग, कैट ने व्यापारियों को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai

एक्शन : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने कृषि विभाग की समीक्षा में दिए ये आदेश, एक सप्ताह में काम पूरा कराएं जिम्मेदार

Sunil Kumar Rai

Covid-19 Report : यूपी में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!