खबरेंदेवरिया

देवरिया पहुंचे मनोज तिवारी : स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता, बोले बीजेपी सांसद-2024 में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी

Deoria News : भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी के देवरिया पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेनुका होटल में माला पहना और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी ने बारी-बारी से सबका परिचय जाना,कुशल क्षेम लिया और 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने आह्वान किया।

इस दौरान संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन मिश्र, अरुण मिश्र, कृष्ण मोहन उपाध्याय, गुड्डू सिंह, विकास तिवारी, भगवान यादव, अजय तिवारी, सुनील सिंह आदि रहे।

किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली आने का दिया न्योता
सांसद मनोज तिवारी का स्वागत करने पहुंचे किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने गमले में उगने वाले सब्जी की बीज को भेंट किया। बीज लेने और उसके बारे में जानने के बाद सांसद तिवारी ने मोर्चाध्यक्ष को अपना मोबाइल नम्बर दिया और किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल लेकर दिल्ली लेकर आने को कहा। ताकि वहां के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कराकर जानकारियों का आदान प्रदान कराये जा सके और भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिये किये जा रहे कामों को दिल्ली के किसान भी जानें और लाभ ले सकें।

भ्रमित हो गये थे ओमप्रकाश राजभर
ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ भ्रमित करने वाली शक्तियां काम करती हैं। ओम प्रकाश राजभर उन्हीं शक्तियों के भ्रम में फंस कर दूसरी धारा में चले गये थे।अब ओम प्रकाश राजभर को पता हो गया है कि यूपी का शासन मॉडल सर्वश्रेष्ठ है, तो वे फिर तारीफ कर रहे हैं। वैसे अभी बहुत उल्टे लोग उत्तर प्रदेश में सीधे हो रहे हैं। सांसद मनोज तिवारी ने ओपी राजभर को भाजपा में आने का ऑफर देते हुये कहा कि वह आएं और प्रदेश को अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, विकासपरक बन रहे उत्तर प्रदेश में सहभागी हों।

दोहरा चरित्र छोड़ें केजरीवाल : मनोज
अरविन्द केजरीवाल द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने के पत्रकारों के सवाल पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देवी-देवताओं के खिलाफ बोलने वाले पर सख्त कार्रवाई करें अरविंद केजरीवाल। एक ओर केजरीवाल का कैबिनेट मंत्री कहता है कि वह ब्रह्मा,विष्णु, महेश, श्रीराम को नहीं मानता, वहीं केजरीवाल श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। केजरीवाल को अपना दोहरा चरित्र छोड़कर ऐसे मंत्री को तुरंत सस्पेंड करना चाहिये और जेल भेजना चाहिये।

Related posts

DEORIA : युवा कल्याण विभाग गांवों को बनाएगा जागरूक, बनी ये रणनीति

Sunil Kumar Rai

यूपी में 15 आइपीएस बदले : 8 आईएएस के भी तबादले, जीके गोस्वामी को लखनऊ में मिली तैनाती

Laxmi Srivastava

खुशखबरी : एआई आधारित ‘भविष्य’ से मिलेगी टेंशन फ्री पेंशन, घर बैठे देख सकेंगे रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने बताईं खूबियां

Satyendra Kr Vishwakarma

निर्यात : विदेश में बढ़ी भारत के गैर-बासमती चावल की मांग, इन देशों ने दिखाई दिलचस्पी

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 9 कारोबारियों पर लगा 2.50 लाख का जुर्माना : प्रशासन ने दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

बर्जर पेंट्स ने यूपी में शुरू की एशिया की सबसे बड़ी यूनिट : सीएम योगी ने किया शुभांरभ, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!