खबरेंदेवरिया

देवरिया: पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया, चार दोपहिया बरामद

Deoria News : देवरिया पुलिस (Deoria Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। मंगलवार को सीओ श्रीयश त्रिपाठी (Shriyash Tripathi) ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ जनपद के रूद्रपुर कोतवाली में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सीओ ने बताया कि जिले में बाइक चोरी की घटनाएं रोकने और पर्दाफाश करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। मंगलवार की सुबह मुखबिर ने कोतवाल नवीन कुमार सिंह को चोरों के बारे में सूचना दी थी। मुखबिर ने बताया था कि कुछ वाहन चोर चोरी की बाइक बेचने के लिए कतरारी चौराहे के पास पहुंचने वाले हैं। इसके आधार पर उन्होंने सेंटर चौकी प्रभारी प्रह्लाद गौंड और दारोगा वीरेंन्द्र कुमार को मौके पर पहुंच कर वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

तीन और बाइक बरामद हुईं

इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया। उनसे बाइक के कागजात मांगे गए, मगर वे नहीं दिखा सके। पूछताछ में पता चला कि वो बाइक चोरी की है। गिरफ्तार चोरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चोरी की तीन और दोपहिया बरामद की।

देवरिया के रहने वाले हैं

पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू, कतरारी गांव के रहने वाले राजकुमार और तिवारी सरौरा निवासी विकास राजभर के रूप में हुई है। पुलिस तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पहले से दर्ज है मुकदमा

बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू के खिलाफ जिले में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उस पर धोखाधड़ी कर नकली शराब तैयार करने का मुकदमा रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज है।

Related posts

चैरिटेबल संस्था ने देवरिया में 500 से ज्यादा लोगों को दी रोशनी : डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंच परखी व्यवस्था

Abhishek Kumar Rai

आयुष्मान भव: में होगा हर रोग का उपचार : स्वास्थ्य मेले से लोगों की सेहत सुधारेगी योगी सरकार

Shweta Sharma

DEORIA : कैंप लगाकर बनाए गए 50 दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने लाभार्थियों को सौंपा सर्टिफिकेट

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : मोदी सरकार की ये तीन योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए बनी वरदान, हर वर्ग को मिला लाभ, आंकड़ों से जानें

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन ने 3 लेखपालों को निलंबित किया, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

Covid-19 Vaccination : 30 लाख लोगों को रोजाना कोरोना का टीका लगाएगी यूपी सरकार, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!